Monday, September 23, 2024
spot_img
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल ने की कांग्रेस की तारीफ !

अरविंद केजरीवाल ने की कांग्रेस की तारीफ !

दिल्ली के मुख्या मंत्री अरविन्दकेजरीवाल वज़ीर पुरइंडस्ट्रियलएरिया पहुंचे तो उन्हें सुनने के लिए भारी भीड़ मौजूद थी। यह “एरिया “आम आदमी पार्टी ” का गढ़ माना जाता है। हर बार के तरह यहाँ मुख्य मंत्रीकेजरीवाल ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल्ली वालों के काम  में रोडाअटकाने के आरोप लगाए। यहाँ की स्लम बस्तियों के रहने वालों को मुख्य मंत्री  अरविन्दकेजरीवाल ने उन्हीं की भाषा में समझाया कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बन जाने की फायदे क्या होंगे। सभी गरीबों,किरायेदारों को पक्के घर, कालेज और नौकरियों में दिल्ली वालों को आरक्षण ,जैसे कई सब्जबाग दिखाए।

मुख्य मंत्री अरविन्दकेजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था जिक्र करते हुए कहा की दिल्ली पुलिस प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अधीन आती है ,दिल्ली पूर्ण राज्य बना तो वे दिल्ली पुलिस को गरीबों की सुननी पड़ेगी ,यदि नहीं सुनी तो वे दिल्ली पुलिस को भी सीधा कर देंगे।

अरविन्दकेजरीवाल मंच पर पहुंचते ही भाषण देने लगे। अपने आधा घंटे के भाषण में उन्होंने कांग्रेस का जिक्र तक नहीं किया। मंच पर मौजूद चांदनी चौक से प्रत्यशी पंकज का भी जिक्र नहीं किया। कयास यह लगाए जा रहे है की यदि तो केरजीवाल कांग्रेस को तवज्जो नहीं देना चाहते या फिर गठबंधन की सम्भावनाएं अभी ज़िंदा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments