Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यमिल गया निर्भया को इंसाफ अब दोषियों के शवों के साथ होगा...

मिल गया निर्भया को इंसाफ अब दोषियों के शवों के साथ होगा ऐसा

– डिम्पल भारद्वाज,दिल्ली दर्पण टीवी

आखिरकार साढ़े 7 साल बाद निर्भया को न्याय मिल गया है। आज यानि 20 मार्च की सुबह तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी दे दी गई। समय 5.30 बजे का था जब जेल के अंदर निर्भया के दोषी पूरी तरह भय में थे। मौत से पहले जेल के अंदर लॉकडाउन चल रहा था और बाहर जुटे लोगों निर्भया के लिए जमकर नारे लगे और निर्भया के दोषियों के खिलाफ भी नारे लगते दिखे… हालांकि, इससे पहले दोषियों के वकील एपी सिंह ने आखिरी वक्त तक दोषियों को फांसी से बचाने की तमाम कोशिश की। लेकिन देर रात सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सभी दलीलों को खारिज कर दिया।जिसके बाद चारों दोषियों के फांसी का रास्ता साफ हो गया। खास बात ये है की निर्भया के दोषियों को मिली फांसी के दिन निर्भया के माता-पिता 20 मार्च के दिन को निर्भया दिवस के रूप में मनाने की बात कही। बेरहाल निर्भया के दोषियों को फांसी हो चुकी है और देश जश्न के माहौल में डूबा हुआ है और दीन दयाल हॉस्पिटल में शवों का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शवों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। सबसे अहम बात ये है की दोषियों में केवल अक्षय का परिवार अस्पताल पहुंचा है। इसके अलावा किसी और दोषी के परिवार वाले शव लेने नहीं पहुंचे हैं। और अगर दोषियों के परिवार वालों ने शव नहीं लिये तो तिहाड़ जेल प्रशासन ही शवों का अंतिम संस्कार भी कर करेगा। दिल्ली दर्पण टीवी ये उम्मीद करता है की आप लोग किसी और निर्भया कैस को होने ना दें …. गलत के खिलाफ आवाज़ उठाएं और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आगे आगें…. महिलाएं खिलौना नहीं इज्जत है हमारे समाज की उनका खयाल रखें और देश की महिला रुपी संस्कृति को संभाल कर रखें… जय हिंद जय भारत…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments