Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यबादली में दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों का विधायक ने किया धन्यवाद

बादली में दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों का विधायक ने किया धन्यवाद

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली के बादली में आम आदमी पार्टी के वार्ड अध्यक्ष और संगठन मंत्री द्वारा आभार व धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के माध्यम से आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों का धन्यवाद सुधीर अवस्थी वार्ड अध्यक्ष और विजयपाल सोना संगठन मंत्री के द्वारा किया गया।

दरअसल सुधीर अवस्थी को वार्ड अध्यक्ष व विजयपाल सोना को संगठन मंत्री बनाया गया है दोनों ने मिलकर अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व धन्यवाद करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस मौके पर बादली से विधायक अजेश यादव भी पहुंचे जिनका विशेष रूप से इन्होंने स्वागत किया।  इन दोनों ने विश्वास जताया कि वो पार्टी के लिए दिन-रात जुट कर ईमानदारी से काम करेंगे।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के दूसरे पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा इस तरह से नए संगठन का गठन किया गया है जिसमें अधिकतर जगह पर पुराने ही पदाधिकारियों को मौका मिला है कुछ जगह नए पदाधिकारी भी बने हैं और इस गठन के बाद जगह-जगह पर इस तरह के आभार के कार्यक्रम जारी है तो कई जगह पदाधिकारियों को बुलाकर लोग उनका स्वागत भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments