Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeराजनीतिकिसान बिल को लेकर भाजपा ने आयोजित की किसान महापंचायत

किसान बिल को लेकर भाजपा ने आयोजित की किसान महापंचायत

पुनीत गुप्ता, संवाददाता

बवाना दिल्ली ||  दिल्ली कृषि अध्यादेश पर विपक्ष द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद अब भाजपा ने भी लोगों के बीच पहुँच कर इसकी उपलब्धियों को गिनाने का काम शुरु कर दिया है। भाजपा अब किसान बिल को लेकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में दिल्ली के बवाना में भाजपा ने किसानों के साथ महापंचायत का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद हुए।

दिल्ली के  बवाना में कृषि संशोधन विधेयक कानून के समर्थन में भाजपा द्वारा महापंचायत किया गया। भाजपा द्वारा आयोजित इस महापंचायत में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। साथ ही इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विजेंद्र गुप्ता सहित भाजपा के अन्य कई नेता भी उपस्थित हुए, और सभी ने किसान बिल के समर्थन में लोगों के बीच अपनी राय रखी।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही आदेश गुप्ता ने कहा कि किसान बिल को लेकर विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान बिल लाकर देश की तरक्की का रास्ता खोलने का काम किया है, क्योंकि इस बिल से किसान समृद्ध होगा। आदेश गुप्ता ने कहा कि अब किसान अपनी फसल को मनचाहे तौर पर कहीं भी बेच सकता है,

ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए इस किसान बिल पर चल रही रार आगे कहां तक जाएगी। क्योंकि कृषि अध्यादेश को लेकर जहां एक ओर सत्तापक्ष अपनी उपलब्धियां गिनाने का काम कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष इस मद्दे पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments