Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली सहित उत्तर भारत में सर्दी का सितम

दिल्ली सहित उत्तर भारत में सर्दी का सितम

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड अपना कहर बरपा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी ने सितम ढहाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी ठंडक जारी रहने की संभावना है। उत्तर भारत में शीतलहर की आशंका जताई गई है। पहाड़ों की बर्फबारी का असर उत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिल रहा है।


मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित उत्तर भारत में विभिन्न जगहों पर सर्दी तेज हो रही है।


मौसम विभाग ने कहा है कि 5 से 7 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान जताया है। बारिश के बाद सर्दी में भी तेजी आएगी।

ये भी पढ़ेंओमिक्रॉन को लेकर सरकार की नई एडवाइजरी-बुखार, थकान, सिरदर्द और गले में है खराश तो तुरंत कराएं कोविड टेस्ट

देश के कई राज्यों में सर्दी अपना तेवर दिखा रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज घना कोहरा छाया हुआ नजर आया है।


मौसम विभाग के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 जनवरी तक हल्की, मध्यम से लेकर भारी स्तर पर बारिश होने की संभावना है। मौसम एजेंसी के अनुसार 6 और 7 जनवरी को मध्य प्रदेश, दक्षिण राजस्थान और गुजरात में भी हल्की बारिश की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि एक ताजा गहरा पश्चिमी विक्षोभ 04 जनवरी 2022 से उत्तर पश्चिमी भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 05 और 06 जनवरी, 2022 को अलग-अलग भारी बारिश और हिमपात की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments