Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeराजनीतिWho Is Sukhvinder Singh Sukhu : हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम में बस...

Who Is Sukhvinder Singh Sukhu : हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम में बस ड्राइवर थे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता, खुद भी बेचा दूध


 
  दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब मुख्यमंत्री का नाम भी फाइनल हो गया है। कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई है। मुकेश अग्निहोत्री राज्य के डिप्टी सीएम होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू?

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ था। उनके पिता रसील सिंह हिमाचल परिवहन निगम में बस ड्राइवर थे। खुद सुक्खू ने अपने शुरुआती दिनों में शिमला में दूध का काउंटर चलाया है।

सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की थी। सुक्खू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी। कॉलेज में छात्र संघ का महासचिव और अध्यक्ष रहने के बाद, साल 1989 से 1995 के बीच वह NSUI (कांग्रेस पार्टी का छात्र संगठन) के अध्यक्ष भी रहे थे।

  
चार बार चुने जा चुके हैं विधायक

58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल में रिकॉर्ड चार बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। पहली बार वह साल 2003 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद लगातार 2007, 2017 और अब 2022 में भी नादौन से ही विधायक बने हैं।

बेटियां डीयू में करती हैं पढ़ाई

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 11 जून 1998 को कमलेश ठाकुर से शादी की थी। कमलेश गृहिणी हैं। दोनों को दो बेटियां हैं। फिलहाल दोनों बेटियां दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।
 

सिर्फ 37,974 वोट अधिक लाकर सरकार बना रही है कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राज्य की 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीट जीतने में कामयाब हुई है। भाजपा को महज 25 सीटों पर जीत मिली है। लेकिन इससे भी दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा से सिर्फ 37,974 वोट अधिक लाकर हिमाचल में सरकार बना रही है। इस चुनाव में कांग्रेस को कुल 18,52,504 वोट और भाजपा को 8,14,530 वोट मिले हैं। दोनों पार्टियों के बीच वोट शेयर का अंतर मात्र 0.9 प्रतिशत का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments