Sunday, May 19, 2024
spot_img
Home Blog Page 642

रोहिणी- आपसी-रंजिश के चलते बाइक सवार ने एक युवक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली दर्पण टीवी

प्रशांत विहार इलाके में मंगलवार को एम्बिएंस मॉल के बाहर बाइक सवार तीन लोग एक युवक पर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसा कर फरार हो गये, लेकिन पुलिस की स्पेशल सेल ने उन्हें महज चंद घंटों में ही दबोच लिया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को शुरुआती जांच में मालमा आपसी रंजिश का लग रहा है। प्रशांत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मामले में पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उनका नाम  पारस झा उर्फ़ बिहार, राहुल ठाकुर उर्फ़ हड्डी, और सूरज तिवारी उर्फ़ शिवा बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कि तो घायल युवक की पहचान बुध विहार श्याम कॉलोनी के निवासी गौरव के रूप में हुई। गौरव इस मॉल में डिलवरी रिसीवर का काम करता था। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग थे, जिन्होंने ताबड़ तोड़ दो गोली गौरव पर चलाई। एक गोली दाहिने हाथ पर और दूसरी गोली गर्दन के निचे लगी है। घायल हालत में गौरव को रोहिणी के अम्बेडकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों को इसकी सूचना किसी ने फ़ोन पर दी।

प्रारम्भिक जांच में ही मामला आपसी रंजिश का लग रहा था। पूछताछ में पता चला कि  गौरव का छोटा भाई बुद्धविहार के ही रहने वाले एक शख्स शिवम् ठाकुर उर्फ़ मुखिया की ह्त्या के आरोप में जेल में बंद है। लिहाज़ा पुलिस ने रंजिस के ऐंगल से जांच की तो पुलिस ने तीन लोगों को दबोच लया। इन तीनों ने शिवम् उर्फ़ मुखिया की ह्त्या का बदला लेने के मकसद से गौरव पर गोलियां चलाई थी। बहरहाल, गौरव रोहिनी अम्बेडर हॉस्पिटल में है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रोहिणी जिले डीसीपी के अनुसार इन तीनों का पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। सभी की उम्र 20 और 25 के बीच है। इतनी छोटी उम्र के युवकों के बीच खुनी रंजिश सचमुच बेहद चौकाने वाली ही नहीं चिंताजनक भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

रोहिणी: बढ़ती चोरी की घटनाओं पर थानाध्यक्ष भूपेश कुमार ने बुलाई बैठक

नेहा राठौर

रोहिणी सेक्टर 8 में निरन्तर होती झपटमार, लूट और कार चोरी की घटनाओं के मद्देनजर बुधवार को क्षेत्रीय थानाध्यक्ष भूपेश कुमार ने एसोसिएशन के प्रमुख और जागरूक चुनिंदा लोगों के साथ एक मीटिंग रखी गयी।

जहां करीब डेढ़ से दो घंटे चली मीटिंग में चोरों के आतंक और पुलिस के साथ होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मीटिंग के दौरान रोहिणी के थानाध्यक्ष भूपेश ने भरोसा दिलाया है कि वो सेक्टर 8 की सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी फैसले होंगे, वो एसोसिएशन के सहयोग के साथ लेंगे। उन्होंने इसके लिए RAWs और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग की अपील की।

ये भी पढ़ें – पानी में कुर्सी डाल कर बैठा चत्तर सिंह का परिवार

मीटिंग में वहां के SHO ने सेक्टर 8 की सुरक्षा के लिए सेक्टर 7 से 13 कटो को पब्लिक और पुलिस के सहयोग से रात को बंद करने की जरूरत बताई है। इसके लिए सेक्टर 8 के RAW के महासंघ के पदाधिकारियों ने SHO का साथ देने का आश्वासन दिया है। साथ ही SHO ने इलाके में जिन लोगों की गाड़ियां चोरी हुई हैं, उन सब को स्वयं इस केस की निगरानी करने का भरोसा दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

पानी में कुर्सी डाल कर बैठा चत्तर सिंह का परिवार

  • ज़ब तक पानी नहीं निकलेगा, यहीं बैठेंगे हम
  • बारिश के बाद नांगलोई के हालात बेकार

पुनीत गुप्ता, दिल्ली दर्पण टीवी

नांगलोई: दिल्ली वाले बड़ी बेसब्री से मानसून का इंतजार कर करे थे कि कब मानसून शुरू हो और गर्मी से निजात मिले, लेकिन मानसून की दो बारिशों ने ही दिल्ली वालो को बता दिया कि अगली बार मानसून की दुआ मांगने से पहले अपने नेताओं से पानी के निकासी का इंतज़ाम जरूर करवा लेना।

दिल्ली का नांगलोई क्षेत्र भी पूरा जलमग्न रहा, कुछ स्थानीय लोग जलभराव की समस्या लेकर स्थानीय निगम पार्षद ज्योति राछोया के पास पहुचे तो निगम पार्षद अपने परिवार सहित घर के सामने पानी में ही कुर्सी डाल के बैठ गयी, और लोगों को समझाने लगी कि यह दिक्कत दिल्ली सरकार के बड़े नालो की वजह से बनी है। विधायक धर्मपाल लाकड़ा ने मानसून की बिल्कुल भी तैयारी नहीं की थी, जिसकी वजह से नांगलोई आज पानी-पानी है। ज्योति रछोया ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूड़ी, फ्लड डिपार्टमेंट यह सब दिल्ली सरकार के अंतर्गत आते हैं।

मानसून से पहले विधायक की जिम्मेदारी बनती है कि बड़े नालो की सफाई करवाई जाये, लेकिन विधायक धर्मपाल लाकड़ा तो हमारा फ़ोन भी नहीं उठाते हैं, तो काम क्या करवाएंगे। नांगलोई में ज्योति राछोया का खुद का घर भी जलमग्न हो गया था। उनके पति का टेंट का काम है। बेसमेंट मे टेंट का सामान रखा हुआ था, वो सब डूब गया और लोगों के साथ तो और भी ज्यादा समस्या है। भाजपा नेता चत्तर सिंह राछोया ने कहा कि ज़ब तक पानी का निकास नहीं होगा। हम ऐसे ही पानी मे बैठे रहेंगे और लोगों को जानकारी देते रहेंगे कि इस आफत की वजह दिल्ली सरकार है ना की एमसीडी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

निगम पार्षद सुजीत ठाकुर ने अपने वार्ड में पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत किया वृक्षारोपण

नेहा राठौर

दिल्ली स्थित हैदरपुर के निगम पार्षद सुजीत ठाकुर ने मंगलवार को यानी 20 जुलाई को JU ब्लॉक पार्क पीतमपुरा में RWA के पदाधिकारियों, MCD हार्टिकल्चर विभाग के अधिकारी/कर्मचारी व पार्टी के कार्यकर्ता पंकज दुरेजा, रमेश लूथरा, महिंदर पाल सिंह, राव हंसराज जैसे अन्य सभी कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।

बता दें कि हाल ही में सुजीत ठाकुर ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को निरीक्षण के लिए बुलाया था। जिसके बाद उन्होंने एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया था। 

इतना ही नहीं निगम पार्षद ने उन्होंने खाली जगह का अपने वार्ड 61, हैदरपुर के बच्चों के लिए एक अत्याधुनिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व आयुर्वेदिक अस्पताल के पुन: निर्माण के लिए भी निरीक्षण कराया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

बारिश ने खोली सरकार की पोल, देखते ही देखती जमीन में समा गई एक कार

नेहा राठौर

हर बार की तरह इस बार भी बारिश राहत के साथ परेशानियां अपने साथ लाई है। दिल्ली में दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली सरकार और नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।

राजधानी में बारिश के चलते सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दिल्ली के द्वारका इलाके की सड़क नीचे धंस गई और देखते ही देखते एक कार धरती में समा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक ही गाड़ी जमीन में धंसती चली गई।

ऐसे में स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि रोड बनाने में ठेकेदार और अफसरों ने मिलकर पैसा खाया है। उन्होंने कहा कि इनके भ्रष्टाचार के कारण आज इतनी पॉश कॉलोनी की सड़क तक टूट गई। लोगों ने बताया कि हादसे वाली जगह से पुलिस थाना सिर्फ पांच मिनट की दूरी पर ही स्थित है, इसके बावजूद पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में एक घंटा लग गया।

कार के मालिक अश्वनी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह मीडिया से बात तक नहीं कर पाए। आस-पास के लोगों ने बताया कि अश्विनी ने बहुत मेहनत से पाई-पाई जुटाकर गाड़ी खरीदी थी, उसका ये हाल देखकर किसी को भी रोना आएगा।

बता दें कि कार का मालिक दिल्ली पुलिस का एक जवान अश्वनी कुमार है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय वह अपने दोस्त के घर जा रहे थे। गनीमत रही की इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।