सामग्री पर जाएँ
ताज़ा खबर
दिल्ली का नॉर्थ वेस्ट जिला दहला : 24 घंटे में दो हत्याएं, एक को चाकू गोदा, तो दूसरी को सिर में मारी गोलीCBI का बड़ा एक्शन: केशव पुरम व डेरावाला नगर में अवैध निर्माण पर ₹5 लाख की रिश्वत लेते MCD बेलदार गिरफ्तार , JE दिलखुश मीणा समेत 4 पर FIRNW Delhi | अशोक विहार के DDA पार्क में युवक की चाकू गोदकर हत्या, युवती की हालत नाजुक , जांच में जुटी पुलिसNEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP ने आंदोलन को बताया अपनी जीतचक्रवात तेज़ होने से ओडिशा तट पर रेड अलर्टदिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह पकड़ा, 2,300 लोगों से ₹41 करोड़ की ठगीकैबिनेट ने गुजरात में ₹76,000 करोड़ की चिप फैब को मंज़ूरी दीरोहतक में 152D एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी गाड़ी, तीन लोगों की मौतदिल्ली का नॉर्थ वेस्ट जिला दहला : 24 घंटे में दो हत्याएं, एक को चाकू गोदा, तो दूसरी को सिर में मारी गोलीसोनीपत में दुकान में घुसकर महिला पर हमला और लूट, पुरानी रंजिश में केस दर्जCBI का बड़ा एक्शन: केशव पुरम व डेरावाला नगर में अवैध निर्माण पर ₹5 लाख की रिश्वत लेते MCD बेलदार गिरफ्तार , JE दिलखुश मीणा समेत 4 पर FIRवजीरपुर और भारत नगर बने नाबालिग अपराधियों का हॉटस्पॉट : DDA पार्क में हैवानियत के बाद पुलिस की उड़ती नींद, 13 साल के नाबालिग भी थाम रहे चाकूगुरुग्राम सीमा पर दिखीं अनूठी कांवड़ें, 5.5 करोड़ की सुपरकार से लेकर 'जिम कांवड़' बनीं आकर्षण का केंद्र
ताज़ा खबरभारत

दिल्ली का नॉर्थ वेस्ट जिला दहला : 24 घंटे में दो हत्याएं, एक को चाकू गोदा, तो दूसरी को सिर में मारी गोली

- भारत नगर में दिन-दहाड़े चाकूबाजी में युवक की मौत, -केशव पुरम में सहकर्मी ने ज्योति को मारी गोली

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
30 जुलाई 2026 · 5:15 pm406 व्यूज़अपडेटेड 7:44 amnorth west delhi
दिल्ली का नॉर्थ वेस्ट जिला दहला : 24 घंटे में दो हत्याएं, एक को चाकू गोदा, तो दूसरी को सिर में मारी गोली
दिल्ली का नॉर्थ वेस्ट जिला दहला : 24 घंटे में दो हत्याएं, एक को चाकू गोदा, तो दूसरी को सिर में मारी गोलीDelhi darpan

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली का नॉर्थ वेस्ट जिला गुरुवार को दो अलग-अलग हत्याओं की वारदातों से थर्रा उठा। एक ही दिन में हुई दो सनसनीखेज हत्याओं से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

पहली घटना अशोक विहार के भारत नगर इलाके में हुई, जहाँ दिन-दहाड़े एक युवक-युवती पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस अभी इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी ही थी कि देर शाम केशव पुरम इलाके से दूसरी हत्या की खबर आ गई।

Article image
Article imageDelhi Darpan tv

त्रिनगर में 20 वर्षीय ज्योति की गोली मारकर हत्या देर शाम करीब 8 बजे केशव पुरम थाना क्षेत्र के त्रिनगर (शांति नगर) में 20 वर्षीय ज्योति नाम की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका मूल रूप से आजादपुर की रहने वाली थी। वारदात को अंजाम देने का आरोप उसके ही साथ काम करने वाले 23 वर्षीय सौरभ पर लगा है। दोनों शांति नगर में एक ही जगह 'डॉग केयर टेकर' के रूप में काम करते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर शाम करीब 8 बजे सौरभ नीचे दुकान से सिगरेट लेने गया था। इसके कुछ ही देर बाद इमारत की तीसरी मंजिल से गोली चलने की आवाज आई। आसपास के लोग जब मौके पर पहुँचे, तो उन्होंने ज्योति को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया।

प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद बना वजह शुरुआती जाँच के अनुसार, आरोपी सौरभ पिछले 3 महीनों से यहाँ काम कर रहा था और मृतका के साथ रिलेशनशिप में था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पिस्टल निकालकर ज्योति के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची केशव पुरम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी सौरभ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस और जनता की बढ़ी चिंता एक ही दिन में दो-दो हत्याओं की वारदात से नॉर्थ वेस्ट जिला पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिन-दहाड़े हुई चाकूबाजी और देर शाम गोलीबारी ने स्थानीय निवासियों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों में अलग-अलग कोणों से जाँच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इनसे संबंधितCrime NewsDelhi CrimeNorth West Delhi NewsCrime In DelhiDouble Murder In DelhiAshok Vihar MurderKeshav Puram ShootingTri Nagar CrimeDelhi PoliceHindi News
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

NW Delhi | अशोक विहार के DDA पार्क में युवक की चाकू गोदकर हत्या, युवती की हालत नाजुक , जांच में जुटी पुलिस1.7 हज़ार
Breakingभारत

NW Delhi | अशोक विहार के DDA पार्क में युवक की चाकू गोदकर हत्या, युवती की हालत नाजुक , जांच में जुटी पुलिस

-DDA पार्क में बेंच पर बैठे प्रेमी जोड़े पर 4 बदमाशों ने किया चाकुओं से हमला , - जहांगीरपुरी निवासी सुनील की मौत, युवती रेफर।

AIIMS ने 4 महीने के शिशु की दुर्लभ फेफड़े की सर्जरी कर रचा नया इतिहास5.2 हज़ार

AIIMS ने 4 महीने के शिशु की दुर्लभ फेफड़े की सर्जरी कर रचा नया इतिहास

दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने जन्मजात फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित 4 महीने के शिशु की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की। ऑपरेशन के दो दिन बाद ही बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज से संक्रमण और कैंसर जैसी गंभीर आशंकाओं को टाला जा सका।