सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
आउटर नॉर्थ पुलिस ने नाकाम की गैंगवार की साजिश, टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तारमॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामदJNU में भूख हड़ताल से बढ़ा तनाव, 13 मांगों पर अड़े छात्र; प्रशासन से समाधान की मांगMCD के 1,500 स्कूलों में प्रिंटर वितरण शुरू, टैगोर गार्डन में रोबोटिक्स लैब और ‘Science on Wheels’ से मिलेगी डिजिटल शिक्षाऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने 13 वर्षीय लापता बच्चे को सुरक्षित खोजागुरुग्राम में वन भूमि पर 45 अवैध निर्माण चिह्नित, नवंबर में चलेगा वन विभाग का बुलडोजर
ताज़ा खबरअपराध

दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

लकड़ी के पट्टों और डंडों से दो हमलावरों ने 40 वर्षीय व्यक्ति की ली जान, बीच-बचाव करने पहुंचे गार्ड को भी दी धमकी

Asad Ahmed
Asad Ahmedपत्रकार
शेयर
6 सितंबर 2026 · 5:22 am4 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 5:26 amनई दिल्ली
दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस
दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

असद अहमद, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 इलाके में रविवार तड़के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जहां दो हमलावरों ने लकड़ी के पट्टों और डंडों से व्यक्ति पर लगातार हमला किया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे गार्ड को धमकाया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलाके के सुरक्षा गार्ड नंदलाल यादव ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गार्ड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

यह मामला न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। मृतक की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

हत्या के बाद सियासत तेज
हत्या के बाद सियासत तेज

हत्या के बाद सियासत तेज

घटना के बाद कोंडली से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलदीप कुमार ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है।

AAP ने केंद्र सरकार और कानून-व्यवस्था संभाल रही एजेंसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बढ़ती हिंसक घटनाएं आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर रही हैं।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

इनसे संबंधितDelhiNewsBreakingNewsKuldeepKumarAAPCrimeNewsMurderCaseDelhiPoliceEastDelhiMayurViharDelhiCrime
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

आउटर नॉर्थ पुलिस ने नाकाम की गैंगवार की साजिश, टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार290

आउटर नॉर्थ पुलिस ने नाकाम की गैंगवार की साजिश, टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

दो अवैध पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस को शक-प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्य की हत्या की थी तैयारी।

रोहतक: जाट आरक्षण आंदोलन केस में पवन की उम्रकैद रद्द, 11 साल जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से राहत263

रोहतक: जाट आरक्षण आंदोलन केस में पवन की उम्रकैद रद्द, 11 साल जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से राहत

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़े हत्या के मामले में रोहतक निवासी पवन की उम्रकैद की सजा को रद्द कर दिया है।

फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात252

फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पर्वतीय कॉलोनी में देर रात दो युवकों ने घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक का लॉक तोड़ा और चोरी कर फरार हो गए, पुलिस फुटेज से जांच में जुटी है।