सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
गुरुग्राम में अनुसूचित जाति अध्यापक संघ ने उठाई पदोन्नति में 20 प्रतिशत आरक्षण की मांग, सीएम को भेजा ज्ञापनमेरठ में भारी बारिश का 48 घंटे का अलर्ट, 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषितभरतपुर: पूर्व राजपरिवार पर बयानबाजी को लेकर बढ़ा विवाद, होटल कारोबारी ने किसान नेता को दी चुनौतीमुखर्जी नगर में छात्राओं से छेड़छाड़ और कार से पीछा करने के आरोप में डीयू के दो लॉ छात्र गिरफ्तारग्रेटर नोएडा: डीएम के दौरे के बाद सेक्टर बीटा-1 में मरम्मत कार्य शुरू, सीवर सफाई और बिजली सुधार पर जोरफरीदाबाद की संजय कॉलोनी में विवाद के बाद 8-10 राउंड फायरिंग, गाड़ियों में तोड़फोड़
ताज़ा खबरअपराध

वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया: फैक्ट्री मालिक ने बुलडोजर से उड़ाया 30 साल पुराना सार्वजनिक शौचालय, MCD की मिलीभगत का आरोप, लोगों में भारी गुस्सा

- वज़ीरपुर में फैक्ट्री मालिक की दबंगई: अंदर से टीन शेड तोड़कर 30 साल पुराना सरकारी शौचालय बुलडोजर से ढहाया, 2 लोग घायल। शिकायत के बावजूद सोता रहा प्रशासन: MCD अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप, मौके पर पहुंची पार्षद वीना असीजा ने FIR दर्ज कराने की दी चेतावनी।

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
शेयर
6 सितंबर 2026 · 11:58 am2.1 हज़ार व्यूज़wazirpur,Delhi
वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया: फैक्ट्री मालिक ने बुलडोजर से उड़ाया 30 साल पुराना सार्वजनिक शौचालय, MCD की मिलीभगत का आरोप, लोगों में भारी गुस्सा
वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया: फैक्ट्री मालिक ने बुलडोजर से उड़ाया 30 साल पुराना सार्वजनिक शौचालय, MCD की मिलीभगत का आरोप, लोगों में भारी गुस्सा — Delhi darpan

-पूजा नागर , दिल्ली दर्पण ब्यूरो

नई दिल्ली: राजधानी के वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया (B-61) में दबंगई और प्रशासनिक मिलीभगत का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां दोपहर करीब 2 बजे पंजाब स्टील फैक्ट्री के निर्माण कार्य के दौरान फैक्ट्री मालिक ने अपनी मनमर्जी चलाते हुए 30 साल पुराने नगर निगम (MCD) के सार्वजनिक शौचालय को बुलडोजर से तुड़वा दिया। इसकी आशंका लोगों को पहले से ही थी , लिहाज़ा स्थानीय लोगों ने लिखित शिकायत भी दी थी की फैक्ट्री मालिक सड़क किनारे बने इस शौचालय को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। लोगो के विरोध और गुस्से को देखते हुए फैक्ट्री मालिक बाहर से जब इसे तोड़ नहीं पाया तो इस शौचालय को फैक्ट्री की बॉउंड्री के लिए बनी तीन शेड को अंदर से तोड़ते हुए शौचालय को ध्वस्त कर दिया। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की भी खबर है।

इस घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें के युवक का नाम कौशीब है जिसे पीसीआर घायल हालत में पास के दीपचंद बंधू हॉस्पिटल ले गयी है। स्थानिय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक को अपनी फैक्ट्री के सामने बना यह सार्वजनिक शौचालय खटक रहा था, जिसके चलते उसने इस आपराधिक घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग दोषी लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी करवाई करने की मांग कर रहे है।

crowed on wazirpur
crowed on wazirpur— delhi darpan

निगम की भूमिका पर उठे सवाल, पहले से थी सूचना :-

क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस अवैध तोड़फोड़ की आशंका को लेकर स्थानीय निगम पार्षद और MCD प्रशासन को पहले ही सूचित कर दिया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे साफ होता है कि इस पूरी साज़िश में निगम अधिकारियों की पूरी मिलीभगत है। इससे पहले इस फैक्ट्री के बहार मुख्य सड़क पर लगे लोहे की कूड़ेदानों को भी उठवा दिया गया। जबकि ये फैक्ट्री के गेट और बॉउंड्री से अलग है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ उनका गुस्सा फूट पड़ा।

निगम पार्षद पहुंचे मौके पर, FIR दर्ज कराने का आश्वासन :-

wazirpur
wazirpur— delhi darpan tv

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निगम पार्षद वीना असीजा भी मौके पर पहुंची और फ़ोन पर जहाँ बड़े अधिकारीयों की इस घटना और दबंगई की शिकायत की वहीँ नगर निगम के अधिकारीयों को भी जमकर खरी खरी सुनाई। मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डीसीपी (DCP) और MCD के उपायुक्त (DC) से बात कर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

दिल्ली दर्पण टीवी (Delhi Darpan TV) से बात करते हुए निगम पार्षद ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और इस साज़िश में शामिल दोषी अधिकारियों व फैक्ट्री मालिक के खिलाफ सख्त धाराओं में FIR दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस शौचालय को जल्द से जल्द दोबारा बनवाया जाएगा। दोषी लोगों के खिलाफ लिखित पुलिस शिकायत की जायेगी।

वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में रोज़ाना हज़ारों मज़दूर और आम लोग काम करते हैं। 30 सालों से चालू इस शौचालय के टूटने से क्षेत्र के गरीब मज़दूरों के सामने बुनियादी स्वच्छता का संकट खड़ा हो गया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कैसे प्रशासनिक मिलीभगत के बल पर रसूखदार लोग आम जनता और गरीबों के बुनियादी अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं। बहरहाल सवाल इस बात का है कि कोई फैक्ट्री मालिक कैसे सरकारी शौचालय को तोड़ सकता है। कैसे सड़क पर एमसीडी के कूड़ेदान को उठवा सकता है।

इनसे संबंधितcrimeMCDWazirpur Industrial AreaVazirpur NewsDelhi NewsBulldozer ActionVina AsijaDelhi PolicePublic Toilet DemolitionCivic Issues
शेयर

लेखक

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
और इनसे Pooja Nagar

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

मुखर्जी नगर में छात्राओं से छेड़छाड़ और कार से पीछा करने के आरोप में डीयू के दो लॉ छात्र गिरफ्तार89

मुखर्जी नगर में छात्राओं से छेड़छाड़ और कार से पीछा करने के आरोप में डीयू के दो लॉ छात्र गिरफ्तार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में दो छात्राओं का पीछा करने और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, तीसरा फरार।

फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में विवाद के बाद 8-10 राउंड फायरिंग, गाड़ियों में तोड़फोड़980

फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में विवाद के बाद 8-10 राउंड फायरिंग, गाड़ियों में तोड़फोड़

सरिया-कांटा हटाने को लेकर दुकानदार और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट के बाद इलाके में हवाई फायरिंग की गई।

आस्था कुंज पार्क गैंगरेप: कॉलेज के पास मुठभेड़ के बाद एलएसआर में कक्षाएं स्थगित, छात्राओं में सुरक्षा को लेकर खौफ2.7 हज़ार

आस्था कुंज पार्क गैंगरेप: कॉलेज के पास मुठभेड़ के बाद एलएसआर में कक्षाएं स्थगित, छात्राओं में सुरक्षा को लेकर खौफ

आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के साथ कॉलेज के पीछे हुई मुठभेड़ के बाद छात्राओं में दहशत का माहौल है।