सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
5 मामलों में शामिल घोषित अपराधी गिरफ्तार, आउटर नॉर्थ की AATS टीम की बड़ी कामयाबीनवरात्रि से दीपावली तक ₹7 लाख करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान, सेवा क्षेत्र में भी आएगा बड़ा उछाल : कैटमहिलाओं के नाम पर भरोसा अब जोखिम ? मदद मांगकर लूट की कोशिश करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तारदिल्ली में वायु प्रदूषण पर 24 घंटे नजर रखेगा AI कंट्रोल सेंटर, 13 नए मॉनिटरिंग स्टेशन भी शुरूजंतर-मंतर के प्रदर्शन स्थल से हटने के बाद चर्चा में रामलीला मैदान, जानिए इसका इतिहासपानीपत में बिजली केबल का काम रुकने पर फूटा आक्रोश, पार्षद के घर के बाहर धरने पर बैठे लोग

5 मामलों में शामिल घोषित अपराधी गिरफ्तार, आउटर नॉर्थ की AATS टीम की बड़ी कामयाबी

-तकनीकी निगरानी और ग्राउंड इंटेलिजेंस के जरिए लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी (PO) विकास उर्फ लाडी को दबोचा -समयपुर बादली थाने के चोरी के मामले में कोर्ट ने किया था घोषित अपराधी, आरोपी पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज।

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
14 अक्तूबर 2026 · 7:00 am147 व्यूज़
5 मामलों में शामिल घोषित अपराधी गिरफ्तार, आउटर नॉर्थ की AATS टीम की बड़ी कामयाबी
5 मामलों में शामिल घोषित अपराधी गिरफ्तार, आउटर नॉर्थ की AATS टीम की बड़ी कामयाबी

-राजेंद्र स्वामी, दिल्ली दर्पण

नई दिल्ली। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (नॉर्दर्न रेंज) विजय सिंह (IPS) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-1 लोकेश्वरन आर (IPS) के मार्गदर्शन तथा एसीपी ऑपरेशन दिनेश कुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में AATS की पीओ स्टाफ टीम लगातार घोषित अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही थी।

इसी दौरान तकनीकी सर्विलांस, डिजिटल इंटेलिजेंस और लगातार फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर टीम ने विकास उर्फ लाडी (26 वर्ष) निवासी राजा विहार, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को एफआईआर संख्या 722/2018 (धारा 380/411/34 IPC), थाना समयपुर बादली के मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई को एएसआई संदीप और हेड कांस्टेबल अभिषेक खत्री की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी तकनीक आधारित जांच और मजबूत फील्ड इंटेलिजेंस के बेहतर समन्वय का परिणाम है।

इनसे संबंधितOuter North Delhi PoliceAATS Delhi PoliceProclaimed Offender ArrestVikas Ladi ArrestSamaypur Badli PoliceDelhi Crime NewsDelhi Police ActionOuter North DistrictDelhi PoliceTechnical SurveillanceField IntelligenceCrime News DelhiDelhi ArrestPolice OperationBreaking News Delhi
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

20 आपराधिक मामलों वाला सक्रिय बदमाश और ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद1.2 हज़ार
Breakingभारत

20 आपराधिक मामलों वाला सक्रिय बदमाश और ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद

दिल्ली के समयपुर बादली थाना पुलिस ने 20 आपराधिक मामलों में शामिल सक्रिय ऑटो लिफ्टर सचिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार1.6 हज़ार
Breakingभारत

दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था अपराध का काला कारोबार

-दिल्ली में 12 करोड़ की हेरोइन बरामद : चांदनी चौक से कुलदीप स्वामी की गिरफ्तारी और स्विफ्ट डिजायर कार से पाकिस्तान निर्मित 2 किलो हेरोइन का खुलासा। -सोशल मीडिया से चलता था सिंडिकेट: इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए कोड वर्ड और नोटों की फोटो से होने वाली डील तथा गिरोह के काले कारोबार की पूरी कहानी।