सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
आउटर नॉर्थ पुलिस ने नाकाम की गैंगवार की साजिश, टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तारमॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामदJNU में भूख हड़ताल से बढ़ा तनाव, 13 मांगों पर अड़े छात्र; प्रशासन से समाधान की मांगMCD के 1,500 स्कूलों में प्रिंटर वितरण शुरू, टैगोर गार्डन में रोबोटिक्स लैब और ‘Science on Wheels’ से मिलेगी डिजिटल शिक्षाऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने 13 वर्षीय लापता बच्चे को सुरक्षित खोजागुरुग्राम में वन भूमि पर 45 अवैध निर्माण चिह्नित, नवंबर में चलेगा वन विभाग का बुलडोजर
ताज़ा खबरदिल्ली NCR

दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG बिल्डिंग ढही, 1 की मौत; 30+ छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका

होस्टल की इमारत भरभराकर गिरी, NDRF, दमकल और दिल्ली पुलिस का बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; बेसमेंट निर्माण पर उठे सवाल

Asad Ahmed
Asad Ahmedपत्रकार
शेयर
6 सितंबर 2026 · 7:12 am4 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 7:13 amनई दिल्ली
दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG बिल्डिंग ढही, 1 की मौत; कई छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका
दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG बिल्डिंग ढही, 1 की मौत; कई छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका

असद अहमद, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब 'होस्टल डेज़ (Hostel Daze)' नाम की पांच मंजिला पीजी (PG) इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका है कि मलबे में अभी भी कई छात्र और अन्य लोग फंसे हो सकते हैं।

दोपहर करीब 1:30 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, NDRF, DDMA, CATS एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत गिरने से पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद कुछ ही सेकंड में पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू टीमों के साथ मिलकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। कई चश्मदीदों ने दावा किया कि मलबे के नीचे फंसे लोगों की मदद की आवाजें सुनाई दे रही थीं। हालांकि, अंदर फंसे लोगों की आधिकारिक संख्या अभी स्पष्ट नहीं की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इमारत के बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेसमेंट की खुदाई, पानी का जमाव और कमजोर नींव के कारण इमारत की संरचना कमजोर हो गई थी। अधिकारियों ने इन दावों की जांच शुरू कर दी है और निर्माण संबंधी नियमों के पालन की भी पड़ताल की जा रही है।

दिल्ली सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास की एक इमारत को भी खाली करा लिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी एजेंसियां समन्वय के साथ राहत कार्य में जुटी हैं और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है।-

इनसे संबंधितSatyaNiketanDelhiBuildingCollapseHostelDazeBuildingCollapseNDRFDelhinews
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

JNU में भूख हड़ताल से बढ़ा तनाव, 13 मांगों पर अड़े छात्र; प्रशासन से समाधान की मांग369

JNU में भूख हड़ताल से बढ़ा तनाव, 13 मांगों पर अड़े छात्र; प्रशासन से समाधान की मांग

JNU में छात्रसंघ की भूख हड़ताल जारी। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, बिगड़ती सेहत और प्रशासन से बातचीत के बीच जानिए पूरा मामला।

गुरुग्राम में वन भूमि पर 45 अवैध निर्माण चिह्नित, नवंबर में चलेगा वन विभाग का बुलडोजर452

गुरुग्राम में वन भूमि पर 45 अवैध निर्माण चिह्नित, नवंबर में चलेगा वन विभाग का बुलडोजर

घामड़ोज, बहरामपुर और नौरंगपुर में बने आवासीय व व्यावसायिक परिसरों को हटाने के लिए वन विभाग ने जारी किए नोटिस।

दिल्ली में पानी की लीकेज पर AI से रखी जाएगी नजर, जल मंत्री ने किया हाई-टेक कमांड सेंटर का उद्घाटन1.9 हज़ार

दिल्ली में पानी की लीकेज पर AI से रखी जाएगी नजर, जल मंत्री ने किया हाई-टेक कमांड सेंटर का उद्घाटन

शिवाजी मार्ग पर शुरू हुए इंटेलिजेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से चंद्रावल परियोजना क्षेत्र में जल आपूर्ति और लीकेज की डिजिटल निगरानी होगी।