सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
5 मामलों में शामिल घोषित अपराधी गिरफ्तार, आउटर नॉर्थ की AATS टीम की बड़ी कामयाबीनवरात्रि से दीपावली तक ₹7 लाख करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान, सेवा क्षेत्र में भी आएगा बड़ा उछाल : कैटमहिलाओं के नाम पर भरोसा अब जोखिम ? मदद मांगकर लूट की कोशिश करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तारदिल्ली में वायु प्रदूषण पर 24 घंटे नजर रखेगा AI कंट्रोल सेंटर, 13 नए मॉनिटरिंग स्टेशन भी शुरूजंतर-मंतर के प्रदर्शन स्थल से हटने के बाद चर्चा में रामलीला मैदान, जानिए इसका इतिहासपानीपत में बिजली केबल का काम रुकने पर फूटा आक्रोश, पार्षद के घर के बाहर धरने पर बैठे लोग

अलवर नगर निगम चुनाव: नाम वापसी के अंतिम दिन बागियों को मनाने में जुटी पार्टियां, 70 से ज्यादा ने वापस लिए पर्चे

अलवर नगर निगम चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन 70 से अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया, कई वार्डों में बागियों ने अधिकृत प्रत्याशियों को समर्थन दिया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
4 सितंबर 2026 · 1:49 am3 हज़ार व्यूज़
अलवर नगर निगम चुनाव: नाम वापसी के अंतिम दिन बागियों को मनाने में जुटी पार्टियां, 70 से ज्यादा ने वापस लिए पर्चे
अलवर नगर निगम चुनाव: नाम वापसी के अंतिम दिन बागियों को मनाने में जुटी पार्टियां, 70 से ज्यादा ने वापस लिए पर्चे — Dainik Bhaskar

अलवर नगर निगम चुनाव के तहत नामांकन वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिखे। टिकट कटने से नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतरे प्रत्याशियों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनभर मशक्कत करते रहे। इसका असर यह हुआ कि 70 से अधिक निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए।

वार्ड 64 में भाजपा से असंतुष्ट होकर निर्दलीय उतरे पुलकित जांगिड़ और विनय शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों की समझाइश के बाद नाम वापस ले लिया। दोनों नेताओं ने अब भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सोनू चौधरी के समर्थन में प्रचार करने का निर्णय लिया है। पुलकित के अनुसार, संगठन में जिम्मेदारी दिए जाने के आश्वासन के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

उधर, वार्ड 39 में करीब 15 साल से भाजपा में सक्रिय रहे मुकेश चंद इंदौरिया ने टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ दी। उन्होंने निर्दलीय के तौर पर दाखिल किया पर्चा वापस लेकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अब वे पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा की पत्नी और पार्टी प्रत्याशी कमलेश योगेश मिश्रा के पक्ष में प्रचार करेंगे।

वार्ड 44 में पारिवारिक तालमेल देखने को मिला, जहां भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय उतरे सूरज ने अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने अपने चाचा धारा सिंह को समर्थन दिया है, जो खुद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसी वार्ड से भाजपा से दावेदारी कर रहे विनोद महावर ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है।

कांग्रेस में भी असंतुष्टों को मनाने का दौर चला। वार्ड 28 से बागी होकर उतरीं इंद्रा सैनी ने पार्टी प्रत्याशी रितेश सैनी के समर्थन में अपना पर्चा खींच लिया। इसी तरह वार्ड 40 में कांग्रेस से टिकट की आस टूटने पर निर्दलीय उतरीं ममता वर्मा ने भी नाम वापस ले लिया और पार्टी प्रत्याशी नेहा को समर्थन देने की घोषणा की। इसी वार्ड से चांद बाला ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ली।

वार्ड 20 में पूर्व मेयर घनश्याम गुर्जर की पुत्रवधू बीना गुर्जर के सामने ताल ठोक रही पूनम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसी वार्ड से चुनावी मैदान में उतरीं निर्दलीय प्रत्याशी शिवांगी मिश्रा और रेणू ने भी नाम वापस लेकर अधिकृत प्रत्याशियों की राह आसान कर दी है।

इनसे संबंधितdelhi-ncralwarAlwarMunicipal ElectionsBJPCongressRajasthan Politics
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम में भाजपा विधायक मुकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को बताया 'राम', खुद को कहा 'हनुमान'66

गुरुग्राम में भाजपा विधायक मुकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को बताया 'राम', खुद को कहा 'हनुमान'

गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए खुद को उनका अनन्य सेवक बताया।

रोहतक के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती, चक्कर आने के बाद कराए गए टेस्ट311

रोहतक के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती, चक्कर आने के बाद कराए गए टेस्ट

चक्कर आने की शिकायत के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

CEC ज्ञानेश कुमार के समर्थन में भी शुरू हुए प्रदर्शन, 'भारत रत्न' देने की उठी मांग511

CEC ज्ञानेश कुमार के समर्थन में भी शुरू हुए प्रदर्शन, 'भारत रत्न' देने की उठी मांग

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के समर्थन में यूनाइटेड हिंदू फ्रंट और अन्य संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठी और चुनाव आयोग पर आरोप लगाने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।