सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
पीएम मोदी, अमित शाह और भागवत में बढ़ा टकराव: बीजेपी के अंदरूनी घमासान से चमकेगी योगी की किस्मत ?उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरा, बड़ा हादसा टलाईटीएफ में भारी निवेश से बिटकॉइन 81,000 डॉलर के पार, अब 83,000 डॉलर के स्तर पर टिकी निगाहेंगुरुग्राम: सेक्टर-104 में आरसीसी सड़क का निर्माण शुरू, दौलताबाद फ्लाईओवर जंक्शन के सुधार का टेंडर जारीसंयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान न्यूयॉर्क में होगी ट्रम्प और जेलेंस्की की मुलाकात, युद्ध समाप्ति पर होगी चर्चापूर्वोत्तर सूडान में सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की मौत, 30 घायल; मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
ताज़ा खबरराजनीति

आदर्श नगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: 'दलित सम्मान' और राहुल गांधी पर FIR के विरोध में भाजपा पर साधा निशाना

दिल्लीभर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों के बीच आदर्श नगर में सिद्धार्थ राव के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता, हरीशंकर गुप्ता ने भाजपा पर लगाए गंभीर राजनीतिक आरोप

Asad Ahmed
Asad Ahmedपत्रकार
शेयर
1 सितंबर 2026 · 2:22 pm1.6 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 2:27 pmनई दिल्ली
आदर्श नगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: 'दलित सम्मान' और राहुल गांधी पर FIR के विरोध में भाजपा पर साधा निशाना
आदर्श नगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: 'दलित सम्मान' और राहुल गांधी पर FIR के विरोध में भाजपा पर साधा निशानाDelhi darpan tv

नई दिल्ली | 1 सितंबर 2026, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के आह्वान पर मंगलवार को राजधानी के विभिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए। इसी क्रम में आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव और ब्लाक अध्यक्ष अनुज पाल के नेतृत्व में हैदरपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया।

हैदरपुर गाँव प्रदर्शन
हैदरपुर गाँव प्रदर्शनदिल्ली दर्पण टीवी

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में वजीरपुर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीशंकर गुप्ता, कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह प्रदर्शन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी में हुए कथित अपमान और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी सिटी कोतवाली में दर्ज एफआईआर के विरोध में आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "दलितों के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में", "मोदी तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी" जैसे नारे लगाए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

सभा को संबोधित करते हुए हरीशंकर गुप्ता ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के आंतरिक सर्वे उसे चुनावी नुकसान की ओर इशारा कर रहे हैं और धार्मिक राजनीति का असर अब पहले जैसा नहीं रहा। उनके अनुसार, इसी वजह से भाजपा अब जातिगत भेदभाव से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक रूप देने की कोशिश कर रही है।

हरीशंकर गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी एक युवा नेता के रूप में भाजपा की राजनीति के सामने मजबूत चुनौती बनकर उभरे हैं और भाजपा लगातार कांग्रेस तथा राहुल गांधी की राजनीतिक परीक्षा लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस "मधुमक्खी के छत्ते" की तरह है—जिसे जितना छेड़ा जाएगा, उतना ही मजबूत जवाब मिलेगा। उनके अनुसार, कांग्रेस के लगातार जवाबी रुख से भाजपा नेतृत्व बौखला गया है।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जिस कथित छुआछूत की घटना को लेकर विवाद खड़ा हुआ, उसमें पहले भाजपा नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं को आगे किया और बाद में उनसे दूरी बना ली, जिससे कार्यकर्ताओं को अकेले परिणाम भुगतने पड़े।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी दलितों के सम्मान और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ली जाए और कथित छुआछूत की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

आदर्श नगर जिला कांग्रेस के इस प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने संदेश देने की कोशिश की कि वह अन्याय और भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेगी और इस मुद्दे को आगे भी राजनीतिक और कानूनी स्तर पर उठाएगी।

इनसे संबंधितAdarsh Nagar Congress ProtestHarishankar GuptaRahul Gandhi FIRMallikarjun KhargeDevender YadavDelhi Congress ProtestBJPDalit IssueDelhi Political NewsCongress News
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

पीएम मोदी, अमित शाह और भागवत में बढ़ा टकराव: बीजेपी के अंदरूनी घमासान से चमकेगी योगी की किस्मत ?569

पीएम मोदी, अमित शाह और भागवत में बढ़ा टकराव: बीजेपी के अंदरूनी घमासान से चमकेगी योगी की किस्मत ?

-जंतर-मंतर कांड और जन्मदिन कार्यक्रम से शाह की दूरी -क्या योगी आदित्यनाथ को मिलेगा फायदा ?

"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"1.3 हज़ार

"चार में से तीन प्रमुख पदों पर एबीवीपी की जीत से गदगद हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कहा—छात्रों ने नकार दी है नकारात्मक राजनीति"

डूसू चुनावों में एबीवीपी की शानदार विजय राष्ट्रवादी मूल्यों और विकास की राजनीति में युवाओं के विश्वास का प्रतिबिंब: प्रवीन खंडेलवाल

रोहतक में बोले मंत्री कृष्ण बेदी: कांग्रेस ने सफाई कर्मियों के सिर्फ 51 रुपये बढ़ाए, भाजपा ने दिया सम्मान1.6 हज़ार

रोहतक में बोले मंत्री कृष्ण बेदी: कांग्रेस ने सफाई कर्मियों के सिर्फ 51 रुपये बढ़ाए, भाजपा ने दिया सम्मान

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना, कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की 17 मांगें मानी हैं।