सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
उत्तर दिल्ली: AATS की बड़ी कार्रवाई, रोहिणी लूट मामले में 11 साल से फरार उद्घोषित अपराधी (PO) गिरफ्तारजंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सोनीपत और बहादुरगढ़ में सुरक्षा सख्त, कई नेता हिरासत में लिए गएजंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले अरविंद केजरीवाल और आप नेता हिरासत में, दिल्ली में सियासी घमासानजंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, कई प्रमुख मार्गों पर आवाजाही प्रभावितमेरठ में किसानों और प्रशासन की वार्ता में तल्खी, फसल बर्बादी के मुद्दे पर भाकियू नेता ने जताई नाराजगीविपक्षी नेताओं की हिरासत और दिल्ली में परिवहन पाबंदियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

पानीपत में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान और छात्र संगठन, सरकार का फूंका पुतला

दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पानीपत में संयुक्त किसान मोर्चा और छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
23 जुलाई 2026 · 12:16 am965 व्यूज़
पानीपत में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान और छात्र संगठन, सरकार का फूंका पुतला
पानीपत में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान और छात्र संगठन, सरकार का फूंका पुतला — Amar Ujala

दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ पानीपत में व्यापक रोष देखने को मिला। छात्र संगठन इनसो और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस नेता सचिन कुंडू को हिरासत में ले लिया। वहीं, युवा ग्रामीण जिलाध्यक्ष जसबीर जागलान और पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के भाई कंवर सिंह छौक्कर को पुलिस ने उनके घरों में नजरबंद कर दिया।

असंध रोड स्थित किसान भवन के समक्ष हुए इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, सीटू और एटक के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न मजदूर व किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू के राज्य सचिव सुनील दत्त, किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक, सचिन राजपाल और बीकेयू उपाध्यक्ष अनिल कादियान ने किया। बीकेयू के उपाध्यक्ष अनिल कादियान ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों को हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया।

बीकेयू नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका, यूरोपीय संघ, यूके और न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार और कृषि समझौते कर रही है। उनका कहना था कि इन समझौतों से देश का किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।

किसान संगठनों ने आगामी रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि लाठीचार्ज के विरोध में 29 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय कन्वेंशन का आयोजन होगा। इसके बाद 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा और अक्तूबर में संसद मार्च किया जाएगा।

दूसरी ओर, पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने भी प्रदर्शन की रणनीति बनाई है। पार्टी वीरवार को जिला सचिवालय के सामने प्रदर्शन करेगी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगी।

इनसे संबंधितdelhi-ncrpanipatdelhi-politicsPanipatFarmer ProtestStudent ProtestSKMCongress
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सोनीपत और बहादुरगढ़ में सुरक्षा सख्त, कई नेता हिरासत में लिए गए691

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सोनीपत और बहादुरगढ़ में सुरक्षा सख्त, कई नेता हिरासत में लिए गए

दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सोनीपत और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और नेताओं को हिरासत में लिया।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले अरविंद केजरीवाल और आप नेता हिरासत में, दिल्ली में सियासी घमासान1.8 हज़ार

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले अरविंद केजरीवाल और आप नेता हिरासत में, दिल्ली में सियासी घमासान

सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे आप संयोजक और अन्य नेताओं को पुलिस ने रोका, पार्टी दफ्तर भी सील।

मेरठ में किसानों और प्रशासन की वार्ता में तल्खी, फसल बर्बादी के मुद्दे पर भाकियू नेता ने जताई नाराजगी618

मेरठ में किसानों और प्रशासन की वार्ता में तल्खी, फसल बर्बादी के मुद्दे पर भाकियू नेता ने जताई नाराजगी

मेरठ कलेक्ट्रेट पर धरने के दौरान अधिकारियों के कथित रवैये पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने विरोध जताया, तीसरे दौर की वार्ता में बनी सहमति।