Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअपराधससुराल वालों ने जलाकर ली बहू की जान

ससुराल वालों ने जलाकर ली बहू की जान

हर लड़की अपनी आखों में शादी का सपना संजोती है, और अपने पति और ससुराल से न जाने कितनी खूबसूरत उम्मीदें एक लड़की को होती हैं। लेकिन उसके शरीर के साथ साथ उसकी आत्मा तक जलकर ख़ाक हो जाती है जब उसका पति और उसका ससुराल पक्ष उसके साथ इतना बर्बरता पूर्वक व्यवहार करता है। खुर्जा में अपने ससुराल वालों के साथ रहने वाली सोनिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। बीती 19 जनवरी को सोनिया के ससुराल वालों ने उसे जला  दिया। शाम सात बजे  के करीब बुराड़ी में अपने घर पर फोन करके सोनिया ने आपबीती बताई  । परिजन खुर्जा पहुंचे तब तक पुलिस सोनिया को शहर के अस्पताल में ले जा चुकी थी। सोनिया 90 प्रतिशत से ज़्यादा जल चुकी थी इसलिए उसे तुरन्त दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments