Wednesday, April 17, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार मैत्री संघ ने आयोजित किया विशाल कवि सम्मलेन

अशोक विहार मैत्री संघ ने आयोजित किया विशाल कवि सम्मलेन

अशोक विहार में  सामाजिक और  सांस्कृतिक कार्यकर्मों के जरिये आपसी मित्रता के मकसद  को लेकर बना अशोक विहार मैत्री संघ कुछ समय शांत रहने के बाद फिर से सक्रीय हो गया है –मैत्री  संघ ने  अशोक विहार में विशाल कवि  सम्मलेन आयोजित किया —इस कवि सम्मलेन के स्वरूप को देखकर लगा कि 1998 में बनी इस संस्था के न सदस्य बदले है और न ही उनका मकसद –अशोक विहार ने जाने-माने लोगों के बीच देश के नामचीन कवियों ने जब  कविताएं सुनाई  तो माहौल कैसा होगा इसका अंदाजा लगाया  जा सकता ही –रात नौ बजे से लेकर करीब डेढ़  बजे तक चले इस सम्मलेन में लोगों ने जमकर ठहाके ही नहीं लगाए बल्कि देश की सियासत और समाज की  सोच की गम्भीर हालत पर भी नजर डाली  –कवियों ने   राजनीति और राजनेतओं पर जमकर कटाक्ष किये —

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments