Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeराजनीति-बीजेपी नेता विजेंदर गुप्ता के जन्मदिन और जश्ने आज़ादी समारोह में झूमे...

-बीजेपी नेता विजेंदर गुप्ता के जन्मदिन और जश्ने आज़ादी समारोह में झूमे नेता

–दिल्ली दर्पण टीवी
दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में चल रहा यह समारोह जन्मदिन और जश्ने आज़ादी का कॉकटेल है। कहना मुश्किल है की इस समारोह में अपने नेता के जन्मदिन की ख़ुशी ज्यादा है या जश्ने आज़ादी की मस्ती ज्यादा है। रोहिणी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 14 अगस्त को अपने विधायक विजेंदर गुप्ता का जन्म दिन और जश्ने आज़ादी को कुछ ऐसे ही अंदाज में मनाया। पहले 52 किलो का केक काट कर बर्थडे बॉय यानी विजेंद्र गुप्ता को खिलाया और फिर उन्हें सामूहिक बधाई दी।  इसके बाद चला ठुमकों का दौर। क्या आम नेता और क्या खास ,क्या महिला और क्या पुरुष, सबने जमकर डांस किया। मंच पर मौजूद  कोइ भी शख्स अपने को थिरकने से रोक नहीं पा रहा था। यहाँ तक की खुद विजेंदर गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ शोभा विजेंदर भी थिरकत नजर आयी। माहौल कुछ ऐसा था की  खुद विजेंदर गुप्ता भी भावविभोर नजर आये और इस प्यार और दुलार के लिए अपने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
रोहिणी सेक्टर 7 में  नाहर पुर बीजेपी मंडल अध्यक्ष बॉबी सहगल के अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस समारोह में शाम से आज़ादी के तराने और पंजाब की मस्ती चल रही थी। बाहरी जिला बीजेपी के कई निगम पार्षद , नार्थ दिल्ली नगर निगम के प्रमुख नेता और पूर्व विधायक भी विजेंदर गप्ता को बधाई देने पहुचे। इतने बड़ी संख्या में पहुचकर रोहिणी के लोगों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन पर जो प्यार तो भला विजेंदर गुप्ता कैसे पीछे रहते। उन्होंने भी रोहिणी के लिए एक ख़ास घोषणा की। क्या है वह घोषण आप खुद सुनिये —देखिए पूरी रिपोर्ट
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments