Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार रामलीला और आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का शुभारम्भ

अशोक विहार रामलीला और आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का शुभारम्भ

दिल्ली के अशोक विहार राम लीला कमेटी और आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का शुभारम्भ हुआ। अशोक विहार की ये दोनों  ही रामलीलाएं दिल्ली की सबसे भव्य रामलीला में से मानी जाती है। रामलीला का उदघाटन सुप्रशिद्ध समाजसेवी, लेखक, चिंतक डॉक्टर रिखभ चन्द जैन ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिखभ चन्द जैन ने रामलीला के महत्व की चर्चा की। साथ ही रामलीला के सभी पात्रों के आज के सन्दर्भ में प्रसंगिकता और अनुकरणीयता पर भी प्रकाश डाला। लोगों को संबोधित करते हुए गांधी जी के जन्म दिन पर उन्हें स्मरण करने के साथ ही गांधी के राम राज्य का महत्व बताया। अशोक विहार रामलीला कमेटी ना सिर्फ हर वर्ष रामलीला का सफल मंचन करता है बल्कि समस्त अशोक विहार की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं को जोड़ता है ।लोगों के सामाजिक सरोकार को  राजनीतिक मंच भी उपलब्ध कराता है। दोनों रामलीला के मंचन के लिए हर बार की तरह भव्य पंडाल की व्यवस्था है। साथ ही मंच की साज सज्जा भी मनमोहक है। मेले का भी आयोजन किया है , जिसमें बच्चों के लिए तरह तरह के झूले भी मौजूद हैं , साथ ही खाने पीने की भी कई चीजें उपलब्ध है जो मेले का खास आकर्षण है।लोग भी अपने पूरे परिवार के साथ रामलीला का आनंद तो ले ही रहे हैं साथ ही मेले का भी लुत्फ़ भी ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments