वज़ीरपुर में गायक पती की यातनाओं से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या 

  

दो साल पहले शिवांगी को विपिन सागर नाम के एक एक गायक से प्यार  हुआ और फिर दोनों साथ रहने लगे। कई दिन साथ रहने के बाद दोनों ने  कोर्ट में शादी कर ली। शादी के बाद उसके पति ने उसे इतना टॉर्चर किया की उसने ख़ुदकुशी  कर ली। मामला भारत नगर थाना क्षेत्र के  वज़ीर पुर जे जे कॉलोनी का है।

19 साल की शिवांगी पर  विपिन सागर की आवाज ने ऐसा जादू किया की वह उससे प्यार कर बैठी। विपिन सागर भी शिवांगी को प्यार करता था। दोनों ने तीन महीने पहले ही शादी की थी। मगर अब वज़ीर पुर जे जे कॉलोनी में  शिवांगी के घर मातम पसरा है। बुधवार देर शाम शिवांगी ने फाँसी लगाकर आत्मह्त्या कर ली। शिवांगी के परिजनों का आरोप है की विपिन उसे तरह तरह की यातनाएं देता था। बुरी तरह मरता पीटता था। उसके शरीर को सिगरेट से और माचिस से दागता था। जिस विपिन से उसने जी जान से मोहब्बत की उसी ने जब उसपर जुर्म ढाने शुरू कर दीये तो शिवांगी  सह नहीं सकी और खुद को मौत के हवाले कर दिया।  

विपिन के परिवार में सभी गायक हैं। विपिन का बड़ा भाई सारे गामा फेम सिंगर है तो खुद विपिन भी टीसीरीज के लिये गाता रहा  है और बड़े बड़े जागरण और कार्यक्रमों में भी गाता है। शिवांगी के परिवार वालों का आरोप है की ,विपिन ने शिवांगी को प्रेम जाल में फसाया और उससे सम्बन्ध बनाये लेकिन उसकी मंशा शादी की नहीं थी। काफी दबाव के बाद विपिन ने  शादी तो कर ली लेकिन उसके बाद वह शिवांगी  पर जुल्म ढाने  लगा। 

शिवांगी के परिजनों का आरोप है की शिवांगी का पति विपिन और उसके घरवाले उनसे दहेज़ की मांग कर रहे थे। विपिन और उसके परिवार वालों से तंग आ कर शिवांगी अपने घर वापस आ गयी।शिवांगी की हालत देख कर उसके पिता ससुराल वालों से बात करने गए लेकिन वहां से  उन्हें बेइज्जत करके भगा दिया गया। इसी मसले को सुलझाने शिवांगी वहाँ गयी और फिर देर शाम उसकी मौत की खबर आयी।  

पुलिस ने शिवांगी के  परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विपिन सागर के परिवार वाले बहरहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन उनके  रिश्तेदार शिवांगी के सुसाइड पर हैरानी जता रहे है।   

टिप्पणियाँ बंद हैं।