Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeराजनीतिकांग्रेस नेता जयकिशन ने मानवीय अंदाज में मनाया सोनिया गाँधी का जन्मदिन

कांग्रेस नेता जयकिशन ने मानवीय अंदाज में मनाया सोनिया गाँधी का जन्मदिन

दिल्ली के दलित नेता और सुल्तानपुरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक हर साल गांधी परिवार से जुड़े नेता के जन्मदिन को ऐसे ही मानतें है।  अस्पतालों में फल बाटतें है और गरीबों को कपडे तो बच्चो को खेल का सामान। आज सोनिया गांधी के जन्मदिन पर भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ संजय गांधी अस्पताल पहुचे जय किशन ने  मरीजो को फल ही वितरित नहीं किये बल्कि उनकी लंबी उम्र की दुआ कर सोनिया को देवी का दर्ज़ा भी दे दिया। इनका मानना है की इनकी नेता कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया सीता माता से कम पूजनीय नहीं है और केवल सीता माता ही क्यों। इनकी नजर में सोनिया गाँधी का त्याग और बलिदान  गांधारी  झाँसी की रानी जैसे महान महिलाओं और माताओं से कम नहीं है।
कांग्रेस में अपने नेताओं का  महिमा मंडन नयी बात नहीं है। जय किशन हर वर्ष सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी, प्रियांका गांधी किसी भी गांधी परिवार के जन्मदिन को ऐसे ही मानतें है। अब गांधी परिवार इनके ऐसे कार्यों से कितना खुश होता यह तो पता नहीं लेकिन गरीब तबकों में कांग्रेस और गांधी परिवार का मान और सम्मान कायम रखते में जरूर मदद मिलती है।

ऊपर देखें विडियो रिपोर्ट :

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments