Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeराजनीतिअजय गोयल का जनसेवा अभियान ,नेताओं की उडी नींद

अजय गोयल का जनसेवा अभियान ,नेताओं की उडी नींद

–लोकेश कुमार 
 अशोक विहार। कहीं चल रहा है सफाई अभियान तो कहीं कम्बल वितरण समारोह। वज़ीर पुर विधान सभा के सावन पार्क वार्ड में जिस तेज़ी तो ताकत के साथ अजय गोयल लोगों की सेवा कर रहे है उसे देख इलाके के कई नेताओं को परेसानी होने लगी है। अशोक विहार से पूर्व निगम पार्षद के पुत्र अजय गोयल और उनकी टीम अब इस इलाके में जगह जगह सफाई अभियान तो कर  ही रही है साथ है लोगों की दैनिक परेसानियों को भी दूर करने की योजना बना चुकी है।
सावन पार्क इलाके में अजय गोयल ने अपने माँ श्रीमती प्रेम लगता गोयल के सम्मुख बड़ी तादाद में कड़कड़ाती ठण्ड में कम्बल बांटें। कम्बल भी ऐसे शानदार और अच्छे  कि जिस भी  जरूरत मंद के हाथ में पहुचा उसे अहसास भी हुआ की यह केवल औपचारिता नहीं है। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में गरीब लोगों के साथ साथ इलाके के कई प्रमुख  लोग भी  मौजूद थे। किसी की आत्मा दुआ दे रही थी तो कोइ अजय गोयल को चुनाव में साथ देने का वादा  दे रहा था। हालांकि अजय गोयल ने कहा की इसका चुनाव से कोइ लेना देना नहीं है –चुनाव अभी  कई महीने दूर है –देखिये अजय गोयल के तेवर और तैयारियां —-
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments