Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeराजनीतिअमन कुमार 'आप' छोड़ सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए 

अमन कुमार ‘आप’ छोड़ सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए 

 
दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय पर ये है आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अमन कुमार। इनके साथ हैं इनकी पत्नी अंजू अमन कुमार। आज ये आम आदमी पार्टी छोडकर भाजपा में विधिवत रूप से शामिल हो गये है। इनको भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी में शामिल किया है। अकेले अमन कुमार ही नहीं बल्कि इनके समर्थको की बड़ी तादाद जो आम आदमी पार्टी में थी वो सब आज बीजेपी में शामिल हो गये। इनका दावा है कि ये भीड़ सिर्फ़ कार्यकर्ताओं की ही नहीं है बल्कि बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी रहे लोग भी आज बीजेपी में शामिल हो गये है। मनोज तिवारी इन सभी का स्वागत किया, साथ ही टिकटों को लेकर कोई समझौता ना होने की बात भी कही। उन्होंने ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी इन्हें लम्बे वक्त तक गुमराह नहीं कर पाई। 
अमन कुमार देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से काफी प्रभावित हैं और इसीलिए ये आम आदमी पार्टी के पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गये है। 
अकेले अमन कुमार ही आज यहां नहीं आये साथ में आम आदमी पार्टी के सैकड़ो वर्कर भी आये, जिन्होंने आज पार्टी छोड़ दी। 
कुल मिलाकर इन हालात को देखकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की डगर काफी कठिन लग रही है। साथ ही अमन कुमार को भाजपा में जो सम्मान मिला है उससे भाजपा के लोग भी काफी खुश है और अपने कुनबे में अमन कुमार को पाकर खुद को पूठ खुर्द एरिया में काफी मजबूत मान रहे है। 
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments