Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यहोली पर अशोक विहार रामलीला कमेटी का भव्य आयोजन

होली पर अशोक विहार रामलीला कमेटी का भव्य आयोजन

रामलीला का मतलब सिर्फ किरदारों का मंचन और मनोरंजन ही नहीं होता बल्कि समाज को सही और गलत का फर्क समझाना भी होता है। अशोक विहार फेज़ 1 की रामलीला कमिटी कुछ ऐसा ही नज़ारा पेश करती आई है। मंच के ऊपर भी और मंच के पीछे भी। ये एक ऐसी कमेटी है जो रामलीला का अद्भुत नज़ारा पेश करती है। साथ ही मंच के पीछे से समाज को जोड़ने के साथ साथ जनकल्याण के लिए भी अग्रसर रहती है। होली के पावन पर्व पर भी इस कमिटी ने कुछ ऐसा खूबसूरत मंज़र पेश किया। मानो ब्रज साक्षात अशोक विहार के महाराजा अग्रसेन भवन के मंच पर ही समाहित हो गया हो। इस होली मिलन समारोह के पीछे कमेटी का मकसद क्या है, ये प्रधान जी से ही जानते हैं। इसके साथ ही प्रधान जी ने प्रधानमंत्री जी का ज़िक्र करते हुए खुद को गधे की तरह समर्पित बताया।
इस समारोह में शामिल हुए डॉ. एच.सी. गुप्ता जिन्हें किसी परिचय की ज़रूरत नहीं हैं। उन्होंने भी बताया कि किस तरह इस संस्था
से जुड़कर वो समाज के लिए प्रयासरत रहे और किस तरह से इस संस्था ने जनकल्याण का काम किया। इस होली मिलन समारोह में लोगों ने जमकर ठुमके ही नहीं लगाए, बल्कि रंगों की इस बेला में अपने बालों को रंगना भी नहीं छोडा। बच्चों से लेकर बड़ों ने भी यहाँ पर तरह तरह के रंगबिरंगे और और दिलचस्प हेयर विग लगाए। मानों बड़ी-बड़ी संस्थाओं के बड़े-बड़े पदाधिकारी अपने बड़प्पन को कुछ देर के लिए भूलकर बच्चे बन गये हों। यहाँ पर गाने-बजाने से पहले कवि सम्मलेन भी रखा गया और इस सम्मलेन में क्या कुछ हुआ, ये बता रहे है इस कमेटी के कोषाध्यक्ष।
इस कार्यक्रम में अग्रवाल सोसाइटी के उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने सभी का स्वागत-सम्मान किया। होली मिलन का कार्यक्रम हो और भगवान का प्रसाद, यानी भंडार ना हो ऐसा कैसे हो सकता हैं। इस कार्यक्रम में खाने-पीने का भी बढ़िया बंदोबस्त किया गया। यानी अपने घरों से टाइम निकालकर आई महिलाओं के लिए भी नो टेंशन।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments