Saturday, July 27, 2024
spot_img
Homeराजनीतिवजीरपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर जैन की महारैली

वजीरपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर जैन की महारैली

[bs-embed url=”https://youtu.be/akZLspRRCSQ”]https://youtu.be/akZLspRRCSQ[/bs-embed]

वज़ीर पुर वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार सुधीर जैन ने वज़ीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में महारैली निकाल कर साबित कर दिया की यहाँ कांग्रेस अपने असली रंग में आ चुकी है।  इस रैली में हज़ारों लोगों का हुजूम चल रहा था करीब डेढ़ किलोमीटर लम्बी इस रैली को कैमरे में कैद पर पाना भी सभव नहीं था। जितनी दूर तक नजर जाये लोग ही लोग और कांग्रेस के झंडे नजर आ रहे थे । सुधीर जैन ने दावा किया की यह भीड़ इस बात का साफ़ प्रमाण है की वज़ीर पुर में कांग्रेस का वोट बैंक  कांग्रेस में पूरी तरह वापस आ चुका है। कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है । सुधीर जैन की यह महारैली “आप ” और “बीजेपी ” का जबाब है। करीब आठ हज़ार लोगों भीड़ सुधीर जैन को घेरे हुए चल रही थी। सुधीर जैन का कहना है की लोग विकास चाहते है जो “आप ” और बीजेपी के राज में काफी पीछे छूट गया।  यदि सुधीर जैन इस भीड़ को वोट में तब्दील कर पाते है तो शायद ही कोई ताकत होगी जो सुधीर जैन की जीत को रोक सके।  इस भीड़ के लिहाज से तो सुधीर जैन की जीत सुनिश्चित है पर ये भीड़ वोट में बदल पाएगी या नहीं ये चुनावी नतीजों में ही साफ़ हो पायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments