Tuesday, October 22, 2024
spot_img
Homeराजनीतिसंजय गांधी अस्पताल में सीएम का औचक निरीक्षण

संजय गांधी अस्पताल में सीएम का औचक निरीक्षण

[bs-embed url=”https://youtu.be/giGY4z_FRf0″]https://youtu.be/giGY4z_FRf0[/bs-embed]

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मिल रही शिकायतों पर खुद संज्ञान ले रहे हैं। आज मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल स्वास्थ मंत्री और स्थानीय सतेंद्र जैन और स्थानीय विधायक राखी बिड़ला के साथ मंगोलपुरी इलाके एक संजय गाँधी अस्पताल में औचक निरिक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई वार्डों का दौरा भी किया और वहां खड़े मरीजों और उनके तीमारदारों से मिले और उनसे पूछा की अस्पताल में उन्हें दवा मिल रही है या नहीं। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल खुद मरीजों के पास पहुंच रहे थे। वहां मुख्यमंत्री ने खुद महसूस किया की अस्पताल में कमियां है ।  इसके लिए उन्होंने अधिकारीयों को झाड़ भी लगाई।  साथ ही माना की इस पर जो भी उचित करवाई संभव होगी वह की जाएगी। प्रचंड गर्मी और मरीजों की भारी भीड़ के चलते मुख्यमंत्री को मरीजों से बात करने में परेशानी भी हो रही थी। आपातकालीन वार्ड से लेकर ओपीडी की लाइन में लगे मरीजों खुद पूछ रहे थे। भारी भीड़ भी सीएम को अपने शिकायतें सुनना चाहती थी। उन्होंने मीडिया माध्यम से ही अस्पतलों में खामियों को बयां किया मुख्यमंत्री के इस औचक दौरे से दिल्ली के सभी सरकारी अस्पलतों में भी हड़कंप है। सरकारी अस्पतालों में दवाओं की भारी कमी और बदहाली की शिकायतों और रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद निगरानी की कमान संभाली है। मंगोल पूरी अस्पताल में यह औचक दौरा भी उसी मुहीम का हिस्सा है। दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ और अस्पताल प्रशासन का उदासीन रवैया इस मुहीम की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments