Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधमुनिरका में सिलेंडर फटने से कई घायल

मुनिरका में सिलेंडर फटने से कई घायल

[bs-embed url=”https://youtu.be/6Nr0fdVmKFM”]https://youtu.be/6Nr0fdVmKFM[/bs-embed]

साउथ दिल्ली के मुनिरका इलाके में स्थित एक शॉप में सिलेंडर ब्लास्ट होने से कई लोग घायल हो गए. जिनमे से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर लोकल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुँच गयी और घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन 1 दर्जन से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। यही है वह शॉप जहाँ पर यह हादसा हुआ। आप देख सकते हैं की किस तरह सब कुछ टूट गया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हुई है। यह शॉप मुनिरका के चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर है जहाँ पर कपड़ा धुलाई, रंगाई आदि का काम होता है। जिसमे गैस सिलेंडर का भी इस्तेमाल किया जाता है और लोगों के अनुसार उसी दौरान यह हादसा हुआ है। पता तब चला जब अचानक जोर का धमाका हुआ और आसपास के शॉप के शीशे टूट गए। लोग भागकर बाहर आये तो देखा की कपड़े वाली शॉप में सबकुछ क्षतिग्रस्त हो गया है। फिर लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। घायलों में महिलाएं, लड़किया, बुजुर्ग आदि भी शामिल हैं. जिन्हे सफदरजंग-एम्स और नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा कैसे हुआ इसकी जाँच पुलिस कर रही है लोगों का यही कहना है की जब धमाका हुआ और भगदड़ मची तब उन्हें पता चला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments