Friday, September 20, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार में गौ ग्रास सेवकों का सम्मलेन

अशोक विहार में गौ ग्रास सेवकों का सम्मलेन

[bs-embed url=”https://youtu.be/SUQznlX7UkM”]https://youtu.be/SUQznlX7UkM[/bs-embed]

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने कहा था “किसी देश की महानता का आंकलन इस बात से किया जा सकता है की लोग पशुओं से कैसा व्यवहार करते हैं।” भारत एक ऐसा देश है जहां ख़ासकर हिन्दुओ में गौ को माँ का दर्जा दिया जाता है। कहा जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। पूरे देश में गौ रक्षा को लेकर कई संस्थाएं कार्य कर रही हैं और भारत में भारी संख्या में गौशालाएं मौजूद हैं जिनमें गायों की देखभाल की जाती है। गायों के पालन-पोषण और गायों से संबंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन भारत में होता रहता है। ऐसा ही एक कार्यक्रम दिल्ली के अशोक विहार फेज – 2 के लक्ष्मी नारायण मंदिर में गोपाल गोसदन हरेवली संस्था द्वारा गौ ग्रास सेवक सम्मलेन के रूप में आयोजित किया गया। इस सम्मलेन का मुख्य उद्द्देश्य लोगों को यह समझाना था कि वे प्रतिदिन गोपाल गोसदन हरेवली संस्था द्वारा चलाई गई उस सेवा से जुडें जिसमें एक रिक्शा पर गायों के लिए रोटी इकट्ठा की जाती हैं । सभी इस सेवा के तहत अपने घर की रोटिया गायों के लिए दान करें। साथ ही नितिन बत्रा जो भाजपा प्रदेश के कल्चरल सेल के सहयोगी हैं ने भी अपने विचार इस मुद्दे पर साझा किए। कार्यक्रम को सान्निध्य प्राप्त हुआ महामण्डलेश्वर महंत नवल किशोर दास का। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर खेमचंद जी के साथ राजकुमार गुप्ता अध्यक्ष, ओमप्रकाश गोयनका स्वागताध्यक्ष और राजेंद्र सिंघल, सुशिल बंसल, धर्मपाल गुप्ता भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि खेमचंद जी ने दिल्ली की सड़कों पर घूमती गायों पर चिंता व्यक्त करते हुए कुछ प्रश्न भी उठाये ।समाज में लोगो को जागरूक करने के लिए और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने क लिए ऐसे कार्यक्रर्मों का समय – समय पर आयोजन होना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments