Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeराजनीतिपार्षद विनोद महेन्द्रू के कार्यालय उद्घाटन में पहुंचे श्याम जाजू

पार्षद विनोद महेन्द्रू के कार्यालय उद्घाटन में पहुंचे श्याम जाजू

[bs-embed url=”https://youtu.be/RTCIwFEhgIM”]https://youtu.be/RTCIwFEhgIM[/bs-embed]

रोहिणी सेक्टर -16 में स्थानीय निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर भाजपा नेता श्याम जाजू समेत भाजपा के तमाम निगम पार्षद भी शिरकत किये। वहीं इस मौके पर मंच का सञ्चालन पूर्व स्टैंडिंग कमिटी चेयरमैन प्रवेश वाही ने किया। वाही इसी वार्ड के निगम पार्षद भी रह चुके हैं। कार्यकर्म में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे भाजपा नेत्ता और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने यहाँ एकत्रित भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों और भाजपा की नीतियों का जमकर बखान किया।  वहीं निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू का कहना था की वो भाषण भले ही लम्बे न करते हों, लेकिन लम्बे समय से सामजिक कार्यों से जरूर जुड़े रहे हैं। कार्यक्रम में रोहिणी और आस-पास के क्षेत्र से तमाम निगम पार्षद भी मंच पर बतौर अतिथि मौजूद रहे। गौरतलब है कि किसी निगम पार्षद के कार्यालय उद्घाटन पर तमाम निगम पार्षद और शीर्ष नेताओं समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का एकत्रित होना साफ़ संकेत देता है की भाजपा का लक्ष्य निगम में जीत दर्ज करने के बाद अब वर्ष 2019 के दिल्ली विधानसभा चुनाव  में अपनी मजबूत स्थिति बनाना है , और यही वजह है की भाजपा नेता अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुट गये हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments