Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeअन्यशिक्षा7 साल की बच्ची सुनाती है 67 का पहाड़ा

7 साल की बच्ची सुनाती है 67 का पहाड़ा

दिल्ली- भारत मे कितना टैलेट है। य़े तो हम सब देख ही सकते है। क्य़ा आपको 67 का पहाडा आता है। क्य़ा आपको य़ह पता है कि मघ्य़े प्रदेश कितने एकड में फैला है। ये सब जाने के लिये आप सब गुगल पर सर्च जरुर करते हौंगे। लेकिन एक बच्चा जो की सिर्फ दुसरी कक्षा मे पढता है। उससे इन सब सवालो के जवाब मुंहजुबानी य़ाद है। उस बच्ची का नाम पूजा राजपूत है। सोशल मीडिया पर इस बच्ची का वीडियो जमकर वायरल हो रही है। बच्ची की उम्र सात साल है।वीडियो में एक शख्स बच्ची से पहले नाम और उससे जुड़ी जानकारी पूछता है। फिर शुरु होता है सामान्य ज्ञान के सवालों का सिलसिला। भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, जिलाधिकारी से लेकर उत्तर प्रदेश में जिलों की संख्या के बारे में बच्ची से सवाल होते हैं। जिसका जवाब वह फ़ौरन दे देती है.सबसे दिलचस्प बात तो यह कि इस पूरे 11 मिनट के वीडियो में शख्स लड़की से राज्यों की राजधानी, क्षेत्रफल, केंद्र शासित प्रदेश से जुड़े सवाल भी पूछता है। यही नहीं, बच्ची को 18 पुराणों के नाम कंठस्थ हैं।सामान्य ज्ञान के अलावा बच्ची को 80 तक पहाड़े भी याद हैं। जब शख्स उससे 73 और 67 का पहाड़ा लिखने कहता है तो बच्ची बिना समय खोए पहाड़े महज 11 सेकंड में बोर्ड पर फटाफट लिख देती है।इंग्लिश भी बच्ची फर्राटेदार बोलती है। जानवरों के नाम, पक्षी के नाम, शरीर के अंगों के नाम स्पेलिंग सहित याद हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के एक पब्लिक स्कूल का है।हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्ची का टैलेंट देखकर पैसों की सहायता देने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments