Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeराजनीतिडॉ हर्षवर्धन ने बांटे नजर के चश्मे और कान की मशीन

डॉ हर्षवर्धन ने बांटे नजर के चश्मे और कान की मशीन

नर सेवा नारायण सेवा, इसी से प्रभावित हो केशवपुरम मंडल भाजपा ने रविवार को केशवपुरम ए 1 कम्युनिटी सेंटर में निःशुल्क नेत्र जाँच और मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प लगाया। यहाँ पहले लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात सुनी, उसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ हर्षवर्धन ने सैकड़ों लोगों को नजर के चश्मे और कान की मशीनें बांटीं। यहाँ उन्होंने बताया कि वह लम्बे समय से इस तरह के कैम्प लगा रहे हैं और यह उनका 43 वां कैम्प है।  दूसरी बार चांदनी चौक से सांसद चुने जाने के बाद पहली बार डॉ हर्षवर्धन केशवपुरम आए थे, इसलिए उन्होंने लोगों का आभार भी प्रकट किया।

कैम्प के आयोजकों में से एक और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के उप महापौर योगेश वर्मा बताते हैं कि कैम्प में करीब 500 से भी ज्यादा लोगों को चश्मे और मशीने बांटी जा रही हैं।  इसके साथ ही जो लोग मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराना चाहते हैं उनके मुफ्त ऑपरेशन भी कराए जाएंगे। 

इस अवसर पर केशवपुरम मंडल ने सदस्य्ता अभियान भी चलाया, जिसमे सैकड़ों लोगों ने सदस्य्ता फार्म भरे। अभियान की केशवपुरम जिले में नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक महेंद्र नागपाल ने बताया कि इस बार नए और पुराने सभी फार्म भर रहे हैं ताकि पार्टी के पास पूरा डाटा हो।     

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments