Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़कोरोना काल में भी गणतंत्र दिवस की परेड का होगा अलग अंदाज

कोरोना काल में भी गणतंत्र दिवस की परेड का होगा अलग अंदाज

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली।। गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने आ रहे सैनिकों में से 150 सैनिक कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं। ये सैनिक देश के अलग अलग हिस्सों से आने वालों में शामिल हैं। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने इस बार भी हजारों सैनिक आए हैं।

संक्रमण से जूझ रहे सैनिकों को एक अलग जगह पर रखा गया है। और स्वस्थ होने पर वह सभी परेड में शामिल हो सकते है। फिलहाल सभी जवानों को दिल्ली कैंट में क्वारंटीन किया गया है।

गणतंत्र दिवस पर कोरोना के चलते इस वक्त हालात कुछ और है। इस साल संक्रमण को ध्यान में रखते हुए परेड का आयोजन किया जा रहा है। परेड में शामिल होने वाले सैनिकों की कोरोना जांच की जा रही है। जांच में इन सैनिकों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

गणतंत्र दिवस भारत का एक बहुत खास पर्व है। 26 जनवरी में होने वाली परेड को देखने के लिए देश के हर कोने से लोग आते है। जिसमें हर साल एक मुख्य अतिथि को भी आमंत्रित किया जाता है। 2021 की परेड में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन अतिथि के तौर पर इसमें भाग लेंगे। ब्रिटेन में कोरोना का नया रुप देखे जाने के बावजूद इस दौरे को रद्द नहीं किया गया।

मालूम हो कि महामारी के चलते सभी के लिए सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए थे, जिसमें सभी के लिए कोरोना जांच करवाना अनिवार्य था।

हर साल परेड की तैयारियां जोरशोर से की जाती है। इस साल नए प्रोटोकोल के साथ परेड का आयोजन किया जाएगा। लेकिन जवानों का जोश देखते हुए कहा जा सकता है कि कोरोना परेड की चमक को फीका करने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाया है, जिसके चलते 26 जनवरी की परेड की तैयारियां अभी से ही शुरु हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments