Tuesday, May 7, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़आदेश गुप्ता ने साधा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना

आदेश गुप्ता ने साधा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आखिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नगर निगम के कर्मचारियों से किस बात का बदला ले रहे है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा से बेहद नफरत करती है। और उनको लोगों की नज़रों में गिराने के लिए वह बदला MCD के कर्मचारियों से ले रही है।

भाजपा हमेशा से आरोप लगाती आई है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उनका फंड रोक रखा है जिसकी वजह से वह कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे। आरेपों के इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी को MCD के हालातों का जिम्मेदार बताया है।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता सतेंद्र जैन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि दिल्ली के जिन अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जा रही है उसमें से एक भी अस्पताल ऐसा नहीं है जो MCD के अंतरगत हो। जिसकी वजह उन्होंने MCD की हड़ताल को बताया। उनका कहना था कि भाजपा कर्मचारियों का वेतन देने में असमर्थ है जिसकी वजह से वह काम की जगह धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments