Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़कई किसान सगंठनों को नहीं मिली इजाजत

कई किसान सगंठनों को नहीं मिली इजाजत

मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। कृषि कानूनों के खिलाफ दो महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसान गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। लेकिन हरियाणा के पलवल में बैठे हुए किसानों को पुलिस ने दिल्ली जाने की इजाजत को नहीं दी। बता दे कि पिछले 3 दिनों से किसानों और पुलिस के बीच  बैठक चल रही थी। पुलिस कमिश्नर के साथ किसान नेताओं की बैठक बेनतीजा रही है। पुलिस कमिश्नर ने किसानों को दिल्ली में जाने की इजाजत नहीं दी है।

 
जिसके बाद किसानों ने आश्रम से होते हुए दिल्ली तक जाने का फैसला लिया है। हालांकि पुलिस की ओर से मथुरा हाईवे से दिल्ली जाने के इज़ाजत नहीं दी गई है। वही किसान नेताओं का कहना है कि वे सभी शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली पहुंचना चाहते हैं। 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालना चाहते हैं। 


बैरहाल पुलिस की इज़ाज़त के बगैर किसान नेताओं ने ट्रैक्टरों पर झंडा लगाकर दिल्ली के आश्रम से इंडिया गेट की परेड तक जाने का फैसला कर लिया है। अब देखना ये होगा कि किसानों की रैली कहां तक कामयाब हो पाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments