Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़कहां कितने वोट से जीती आम आदमी पार्टी ?

कहां कितने वोट से जीती आम आदमी पार्टी ?

ब्यूरो रिपोर्ट, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। त्रिलोकपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के विजय कुमार को 12845 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी के ओमप्रकाश को 7859 वोट मिले जिसमें आम आदमी पार्टी ने 4986 वोट से जीत हासिल की। रोहिणी वार्ड से आम आदमी पार्टी के रामचंद्र को 14328 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी के राकेश को 11343 वोट मिले इसमें आम आदमी पार्टी के रामचंद्र ने 2985 वोट से जीत हासिल की। 


शालीमार बाग वार्ड से आम आदमी पार्टी की सुनीता मिश्रा को 9764 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी की सुरभि जाजू को 7059 वोट मिले यहां भी आम आदमी पार्टी की सुनीता मिश्रा 2705 वोट से विजयी रहीं।  


चौहान बांगड़ वार्ड से कांग्रेस के चौधरी जुबेर अहमद को 16203 वोट मिले जबकि आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इसराक खान को 5561 वोट मिले यहां पर कांग्रेस के चौधरी जुबेर अहमद ने 10642 वोट से जीत हासिल की। 


कल्याणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के धीरेंद्र कुमार को 14302 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी के सियाराम को 7259 वोट पड़े यहां भी आम आदमी पार्टी के धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments