Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़DMRC ने लोगों को दी एक और सौगात

DMRC ने लोगों को दी एक और सौगात

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को DMRC ने एक और सुविधा दी है जो लोगों के सफर को बेहद आसान बनाने वाली है। दरअसल DMRC का कहना है कि मैट्रो से सफर करने वाले लोग काफी दूर से आते जिन्हें मेट्रो तक आने में काफी परेशानियां झेलना पड़ती हैं। जिसके लिए DMRC ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर 25 ई-रिक्शा को रवाना किया।

DMRC के मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ मग्गू सिंह का मानना है कि यह सुविधा लोगों के सफर को और आसान बना देगी। क्योंकि जामिया स्टोशन पर परिवहन की कोई खास सुविधा उपल्ब्ध नहीं है। जानकारी के अनुसार आने वाले समय में इसे बढ़ाकर 50 किया जाएगा तो वहीं यह सुविधा शाहीन भाग, जसोला विहार और सुखदेव विहार पर भी शुरु कर दी जाएगी।

आसानी और कम किराए में लोगों को उनकी मंजिल तक पहुँचाने वाले इन ई रिक्शा में GPS की सुविधा भी उपलब्ध होगी जिसे लोग ETO ऐप से देख कर बुक कर सकते हैं। यहीं नहीं लोगो डिजिटल माध्यम से भी लोग किराया दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments