Tuesday, May 7, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़तीनों नगर निगम में महापौर के चुनाव जल्द, पार्टी में चल रहा...

तीनों नगर निगम में महापौर के चुनाव जल्द, पार्टी में चल रहा है मंथन

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तीनों नगर निगम में महापौर औऱ उप महापौर के लिए 26 से 28 अप्रैल तक होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। मंथन की इस कड़ी में पार्टी संगठन से राय लेकर महापौर और उप महापौर पद का प्रत्याशी तय करने का फैसला किया है।

आपको बता दें की इसके लिए सांसदों से लेकर नेता प्रतिपक्ष और पार्षदों से राय ली जा रही है। इस राय में जिसके ऊपर आम सहमति होगी संभवत: उसे ही महापौर व उप महापौर पद का प्रत्याशी बनाया जाएगा। निगमों में बहुमत होने के चलते प्रत्याशियों का निर्विरोध जीतना भी तय है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र संगठन है जिसमें कार्यकर्ताओं से लेकर सभी लोगों को अपनी राय का मौका दिया जाता है। इसी के तहत महापौर व उप महापौर पद के लिए तीनों नगर निगम में रायशुमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक यह रायशुमारी पूरी कर ली जाएगी। इसमें दिल्ली के सातों सांसदों से लेकर, नेता प्रतिपक्ष, जिला अध्यक्षों और पार्षदों से तीन-तीन नाम मांगे गए हैं। प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी पार्षदों से संपर्क कर उनकी राय ले रहे हैं। पार्षदों से जो नाम ला रहे हैं उसमें प्रत्येक भाजपा पार्षद को अपना नाम छोड़कर तीन-तीन नाम देने हैं।

उन्होंने बताया कि जिन नामों पर रायशुमारी में आम सहमति होगी उस पर प्रदेश संगठन आखिरी फैसला लेगा। इस रायशुमारी में महापौर-उप महापौर समेत स्थायी समिति के अध्यक्ष के नाम पर चर्चा की जाएगी। परंपरा के अनुसार नामांकन के आखिरी दिन ही महापौर-उप महापौर के साथ स्थायी समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि स्थायी समिति के चुनाव की प्रक्रिया जून में पूरी की जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments