Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़केजरीवाल ने बताई दिल्ली की हालत, अमित शाह से मांगी मदद

केजरीवाल ने बताई दिल्ली की हालत, अमित शाह से मांगी मदद

तेजस्विनी पटेल, संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हालात लगातार बेहद बुरे होते जा रहे हैं। इसी बीच रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने दिल्ली सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजधानी में बेड बढ़ाने की मांग की है।

कहा कि दिल्ली में 24 घंटे में लगभग 25,500 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर की रफ्तार बढ़कर करीब 30 प्रतिशत पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजधानी में बेड बढ़ाने की मांग की है। बताया कि अगले कुछ दिनों में राजधानी को छह हजार ऑक्सीजन बेड मिल जाएंगे।

प्रेस वर्ता में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया कहने के साथ ही ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने की गति जारी है। ज्यादा चिंता की बात यह है कि पॉजिटिविटी रेट 30 प्रतिशत बढ़ गया है। 

पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया है। कोरोना के लिए जो बेड रिजर्व है वह काफी तेजी से खत्म हो रहे हैं। आईसीयू बेड की दिल्ली में कमी हो गई है। 100 से भी कम आईसीयू बेड खाली हैं। ऑक्सीजन की भी दिल्ली में काफी कमी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक निजी अस्पताल ने शनिवार को बताया था कि उनके पास ऑक्सीजन की कमी है। शनिवार की रात दिल्ली में बड़ी त्रासदी होते-होते बची। केंद्र सरकार से जो मदद मिली है उसका शुक्रिया। 

केजरीवाल ने आगे कहा कि शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से बात हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी फोन पर बात हुई। उनको भी हमने बताया कि दिल्ली में बेड की कमी है। केंद्र सरकार के अस्पतालों को मिलाकर देखें तो दिल्ली में 10 हजार बेड हैं। 

इसमें कम से कम 7000 बेड कोविड मरीजों के लिए रिजर्व किया जाए। ऑक्सीजन की सप्लाई की जाए। देखने में आया है कि मरीजों को हाई फ्लो ऑक्सीजन की जरूरत है। इसका भी हम इंतजाम कर रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments