Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeअन्यउत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘आप’ ने कर्नल अजय कोठियाल को बनाया...

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘आप’ ने कर्नल अजय कोठियाल को बनाया CM पद का उम्मीदवार

नेहा राठौर

आम आदमी पार्टी ने अगले साल होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसी सिलसिले में उत्तराखंड पहुंचे। जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर कर्नल अजय कोठियाल का नाम घोषित किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए आप जल्द ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है।  

केजरीवाल ने स्टेज पर कर्नल अजय कोठियाल के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया यहां आए थे, उसके बाद हमने यहां एक सर्वे कराया था। जिसमें लोगों ने बताया कि जब से उत्तराखंड बना है, तब से कुछ पार्टियों ने इसे पूरी तरह से लूट लिया है। ऐसे में लोगों ने कहा कि अब उन्हें कोई नेता नहीं, बल्कि एक देशभक्त फौजी चाहिए। अब उत्तराखंड को एक ऐसा नेता चाहिए जो अपना घर भरने की बजाय राज्य का विकास करे, मां भारती की सेवा करे। आखिर में सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह फैसला आम आदमी पार्टी का नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के लोगों का है।

ये भी पढ़ेंजानिए आज क्या होगा जन आशीर्वाद यात्रा में खास

उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे- केजरीवाल

इतना ही नहीं देहरादून पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि कुछ वर्ष पहले केदारनाथ में एक आपदा आई थी, उस समय केदारनाथ का नव निर्माण किया गया था। अब पूरे उत्तराखंड के नव निर्माण का समय आ गया है। यह देव भूमि है। यहां अनेक तीर्थ स्थल हैं। दुनियाभर से लोग यहां पूजा अर्चना करने आते हैं। उन्होंने कहा कि हम पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। जैसे दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी है वैसे ही उत्तराखंड पूरी दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बनेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments