Tuesday, May 21, 2024
spot_img
Homeअन्यजानिए आज क्या होगा जन आशीर्वाद यात्रा में खास

जानिए आज क्या होगा जन आशीर्वाद यात्रा में खास

नेहा राठौर

दिल्ली बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज यात्रा की शुरुआत से पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने गिरधारी लाल, हॉस्पिटल, अजमेरी गेट के वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया।

बीजेपी ने इस यात्रा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग का आशीर्वाद लेना व ओबीसी को आरक्षण मंत्रिमंडल में पर्याप्त भागीदारी से बने माहौल को अपने पक्ष में करना बताया है। यह यात्रा नए मंत्रियों के लिए पार्टी पूरे देशभर में निकाल रही हैं। यह यात्रा कुल चार दिन तक चलेगी। आज की यात्रा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें  – केशव पुरम – BJP ने निकाला मंत्रियों के परिचय का नया तरीका, जन आशीर्वाद यात्रा की करेगी शुरुआत

आज की यात्रा कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन से शुरु होगी, जो त्री नगर मैन बाजार से होते हुए श्रीनगर कॉलोनी के बाद कई पड़ावों से गुजरेगी। इस यात्रा का समापन दीप मार्केट में होगा।

बता दें कि इस बार पीएम मोदी ने देश में पहली बार अपने मंत्रीमंडल में 27 दलित समाज से, 12 अनुसूचित जाति से और 8 अनुसूचित जनजाति से मंत्रियों को शामिल किया गया है। वहीं महिलाओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर एक नया मापदंड कायम किया गया है। इस यात्रा की शुरुआत 16 अगस्त से हो चुकी है।

बता दें कि 16, 17 और 18 अगस्त को मीनाक्षी लेखी न्यू दिल्ली लोकसभा, चांदनी चौक लोकसभा, ईस्ट दिल्ली लोकसभा और नॉर्थ-ईस्ट लोकसभा के कुछ भागों जनसंपर्क करेंगी। वहीं हरदीप सिंह पुरी 16, 17 और 18 अगस्त को वेस्ट दिल्ली लोकसभा, नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा, साउथ दिल्ली लोकसभा और नॉर्थ-ईस्ट लोकसभा में जनसंपर्क करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments