Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़26 सालों से निगम को सेवा देने वाले डीबीसी कर्मचारी उतरे प्रदर्शन...

26 सालों से निगम को सेवा देने वाले डीबीसी कर्मचारी उतरे प्रदर्शन करने

बबीता चौरसिया

नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली नगर निगम के डीबीसी कर्मचारी अपनी कई महीनों की बकाया सैलरी व नियमितिकरण की मांग को लेकर सैकड़ों कर्मचारी सिविक सेंटर पर अपना रोष प्रदर्शन प्रकट करने पहुंचे हैं। डेंगू ब्रीडिंग चैकर्स कर्मचारियों को जनित बीमारियों से लड़ने में निकायों की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। यह श्रमिक घर-घर जाकर यह चैक करते हैं कि कहीं, मच्छरों के लार्वा तो पनप नहीं रहें है।

डीबीसी के एक कार्यकर्ता ने कहा, “हम 26 सालों से अपनी सेवाएं निगम को दें रहें है। इसके बावजूद भी हमें नियमित नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें सिविक सेंटर में उत्तरी दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों का विरोध प्रर्दशन

अब तो यह हालात हो गऐ है कि कई महीनों से हमारी पगार भी नहीं दी जा रही है, और न ही तीन साल से हमारा दिवाली का बोनस जो की 1184 रुपये है वह भी नहीं दिया जा रहा। अगर अब भी हमारी मांगे पूरी नहीं की जाएगी, तब हम अनियमित समय के लिए हड़ताल व भूख हड़ताल पर बैठने को भी तैयार हैं।”

आपको बता दें कि कर्मचारियों का यह प्रदर्शन केवल आज के लिए ही है, अगर उनको लिखित में आशवसन एमसीडी की तरफ से नहीं दिया गया तो कर्मचारियों का यह प्रदर्शन हड़ताल का रूप ले लेगी। फिर यह हड़ताल तब तक चलेगी जब तब इनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती।  

तो वहीं एक अन्य कर्मचारी का कहना है कि “कोरोना जैसी घातक बीमारी में भी हमने अपनी सेवाएं दिल्ली की जनता को दी हैं। लेकिन निगम का यह रवैया पूरी तरह गलत है। हम अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहें, जिनका लंबे समय से शोषण हो रहा है।

एक निगम कर्मचारी के अनुसार पूर्व मेयर जेपी ने कहा था कि दिवाली पर तोहफा आपके हाथ में होगा, लेकिन यह तीसरी दिवाली आ गई और हमारे हाथ अभी तक खाली है। डीबीसी कर्मचारियों को कोई तोहफा नहीं दिया गया, दिया गया तो बस नेताओं की तरफ से धोखा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments