Sunday, September 22, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRBJP काम करती तो खौफ न होता , दलबदलू नेताओं पर केजरीवाल...

BJP काम करती तो खौफ न होता , दलबदलू नेताओं पर केजरीवाल का तंज

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में ‘AAP’ के विस्तार के डर से भाजपा उसके पदाधिकारियों सहित दागी नेताओं को अपनी पार्टी में खींचने का प्रयास कर रही है। शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, कि भाजपा ने अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना खौफ न होता।

यह भी पढ़ें- अब दिल्ली सरकार देगी भिखारियों को काम, दो जगह ट्रेनिंग जारी

‘AAP’ ने हिमाचल प्रदेश में अपने नेताओं के दलबदल पर यह कहकर तवज्जो नहीं देने की कोशिश की, कि पार्टी इन नेताओं को बर्खास्त करने वाली थी।
इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किसी का नाम लिए बिना एक ट्वीट में कहा कि पार्टी इन तीन नेताओं में से एक को महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में बर्खास्त करने की तैयारी में थी। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा को केजरीवाल का जबर्दस्त खौफ है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश पहुंचे और रात 12 बजे ‘आप’ के एक पदाधिकारी को शामिल करवाया। सिसोदिया के ट्वीट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा उनसे नहीं बल्कि राज्य के लोगों से डरती है। उनकी पार्टी के दागी पदाधिकारियों के दलबदल से ‘आप’ की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments