Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRअब दुनिया में भी सनातन धर्म का परचम लहराएगा भारत

अब दुनिया में भी सनातन धर्म का परचम लहराएगा भारत

राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
हिंदुत्व के नाम पर देश में भगवा झंडा लहराने वाले आरएसएस ने अब सनातन धर्म के नाम पर पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराने की रणनीति बनाई है। यह बात देश की राजधानी दिल्ली में उदासीन आश्रम के संत शिवदास के पट्टाभिषेक कार्यक्रम में दिखाई दी। संतों के इस कार्यक्रम में पहुंचे आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत पूरी फॉर्म में दिखे। हरिद्वार में अखंड भारत के सपने पुरे होने की बात के बाद आज उन्होंने दिल्ली में पट्टाभिषेक कार्यक्रम के मंच से ही ऐलान कर दिया कि भारतीय संस्कृति की रक्षा करने वाला सनातन धर्म अब दुनिया को भी शांति का संदेश देगा। उन्होंने कहा की पूजा पाठ करना धर्म नहीं है ,बल्कि एक मार्ग है , धर्म धारण करने का विषय है कि यह समाज सत्य और संस्कृति के साथ कैसे रहे।

यह भी पढ़ें- 18 से 23 अप्रैल तक विकास खंडों पर लगेंगे विशेष स्वास्थ्य मेले

दिल्ली के उदासीन आश्रम पहुंचे मोहन भगवत ने कहा की धर्म का उत्थान ही भारत का उत्थान है और भारत के उत्थान से ही धर्म का उत्थान होगा। सनातन धर्म का विस्तार आज विश्व की भी आवश्यकता है। मौजूदा माहौल इसके लिए बिलकुल अनुकूल है। इस समारोह में मोहन भागवत ने देश और दुनिया को संदेश देते हुए कहा है कि सनातन धर्म अब देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति को फैलाएगा। मोहन भागवत ने देश के हिन्दुओं को जागरूक हुआ बताते हुए हिन्दू समाज को सनातन धर्म के लिए जी जान से जुटने वाला बताया है। इस समारोह में मोहन भागवत ने देश का उत्थान धर्म से होगा बताकर धर्म पर जोर देने का संदेश दे दिया है। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में मोहन भागवत ने धर्म को प्राण से भी ज्यादा तवज्जो दी है। उन्होंने मंदिरों और मठों की संस्कृति को बढ़ावा देने के पूरे संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति तमाम विषमताओं और कठनाईयों के बावजूद भी ज़िंदा है तो उसकी वजह हमारे मठ और मंदिर ही है। मोहन भागवत ने जिस तरह मंदिरों और मठों को बढ़ावा देने की बात कही उससे साफ़ संकेत मिल रहे है कि अब मंदिर और मठों के के भी अच्छे दिन आ गए है।
दरअसल आरएसएस को भाजपा का मातृ संगठन माना जाता है। इस संघठन में अब मंदिर और मठों पर कितना ध्यान दिया जा रहा है यह इस बात से प्रमाणित होता है की बीजेपी ने बाकायदा एक मंदिर प्रकोष्ठ की स्थापना की है। इसकी शुरुआत दिल्ली से ही की गयी है। साधू संतों ने खुलकर कहा है की भाजपा सनातन सत्य और हिंदुत्व लिए काम करने वाले पार्टी है। अब आरएसएस प्रमुख ने भी मंदिरों और मठों की महत्वता पर बोलते हुए इसे सनातन धर्म की शक्ति का केंद्र बताया है।
देश में हिंदुत्व के प्रचार प्रसार के लिए आरएसएस की टीमें गांव-गांव और शहर-शहर में घूम रही हैं। शहरों की पार्टी माने जानी वाली भाजपा को अब गांव की पार्टी भी माना जाने लगा है। इसका श्रेय आरएसएस को जाता है। आरएसएस ने गांव के हिन्दू बच्चों बूढ़ों सबकों को काली टोपी और आरएसएस की बेल्ट बांट दी है। गत दिनों गांवों में मंदिरों की संस्कृति को इतना बढ़ावा दिया गया है किलगभग हर गांव में सुबह ही आरती बजनी शुरू हो जाती है। गांव के बच्चे-महिलाएं और युवा-बूढें सब सुबह शाम मंदिरों में घंटी बजाते मिल जायेंगे। यह सब आरएसएस के भगवा झंडे का कमाल है। यह आरएसएस का हिंदुत्व का प्रचार और प्रसार ही रहा है कि गत पांच राज्यों के विधान सभा और उत्तर प्रदेश के एमएलसी चुनाव में भाजपा का परचम लहराया। आरएसएस ने अब राम के नाम के साथ ही सम्राट अशोक के नाम पर दुनिया में भी हिंदुत्व का प्रचार प्रसार का अभियान चलाने का एजेंडा आगे बढ़ाया है। हाल ही में बिहार में सम्राट अशोक की जयंती भाजपा और आरएसएस ने भव्य रूप से मनाई। अशोक जयंती पर बिहार के सात जिलों में रथ यात्रा भी निकाली गई। यह सब देश के साथ ही अब दुनिया में भी हिन्दू संस्कृति के बढ़ावे के लिए हो रहा है। यह आरएसएस का ही प्रयास है कि देश में कितने मुस्लिम भी हिन्दू संस्कृति अपनाने लगे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments