Tuesday, May 7, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRदिल्ली में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा धाम खाटू श्याम...

दिल्ली में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा धाम खाटू श्याम धाम

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में GT कर्नाल रोड पर बन रहा है, दुनिया का सबसे धार्मिक स्थल खाटू धाम | इस धाम को लगभग 8000 लोग मिल कर बना रहे है | खाटू धाम को इस तरह से बनाया जा रहा है कि यहाँ लोगो को 36 धाम के साथ 36 घाट के भी दर्शन प्राप्त होंगें | जहां नवरात्र के पहले दिन 165 फुट का विशाल राष्ट्र ध्वज लगाया गया है| इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और विधान सभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी यहाँ शामिल हुए | जब खाटू धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जावेरी ने सत्येंद्र जैन को धाम की विशेषताओं से अवगत कराया तो सत्येंद्र जैन बेहद प्रभावित नजर आये | विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुँचे मंत्री सत्येंद्र जैन और विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने भी ट्रस्ट के प्रयासों को बखूबी सराहा है।

यह भी पढ़ें- मुंडका में कविता लाकड़ा द्वारा आयोजित हुआ माँ दुर्गा का विशाल जागरण

दिल्ली के जीटी करनाल रोड पर लगभग एक लाख वर्ग गज में खाटू धाम को बनाया जा रहा है | बन रहे खाटू श्याम धाम में दर्शन के साथ साथ सत्संग या अन्य अनुष्ठान आयोजित करने के लिये विशेष रूप से जगह की व्यवस्था की गई है, जो श्रद्धालुओं के लिये निशुल्क उपलब्ध की जाएगी। इतना ही नहीं बल्कि, दर्शन करने आये श्रद्धालुओ के लिये मात्र एक सौ रुपये के मामूली खर्च पर ठहरने और भोजन करने का प्रबंध भी ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है |
राष्ट्र को समर्पित राजधानी में बन रहे इस धाम का विशेष आकर्षण होगा भारत माता का धाम। 165 फुट की ऊँचाई पर लहराता हुआ तिरंगा झंडा भी इस बात को प्रमाणित करता है। जाहिर है यह बाबा की भक्ति के साथ साथ दुनिया का यह सबसे बड़ा धाम राष्ट्र भक्ति के लिए भी प्रेरित करेगा |

इतने बड़े धाम में इतनी सामाजिक सेवाएं उपलब्ध कराने का सपना देखना भी किसी उपहार और चमत्कार से कम नहीं है | लेकिन जितने तेज़ी और ताकत के साथ इस सपने को घनश्याम गुप्ता जावेरी की साढ़े सात हज़ार लोगों की टीम द्वारा पूरा करने की कोशिश की जा रही है, यह भी बाबा का चमत्कार ही है | आप भी यदि इस चमत्कार को अनुभव करना चाहतें है तो चले आईये जीटी करनाल रोड पर स्थित इस चमत्कारी भूमि खाटू श्याम दिल्ली धाम |

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments