Tuesday, September 17, 2024
spot_img
Homeसमाजवज़ीर पुर विधान सभा की बुनकर कॉलोनी में वृक्षा रोपण की शानदार...

वज़ीर पुर विधान सभा की बुनकर कॉलोनी में वृक्षा रोपण की शानदार मिसाल

राजेंद्र स्वामी

नई दिल्ली।।दिल्ली के वज़ीर पुर विधान सभा की बुनकर कॉलोनी में वृक्षा रोपण की शानदार मिसाल देखने को मिली। यहाँ की आरडब्लूए ने वज़ीर पुर जन सहयोग मंच का साथ मिलकर 100 से ज्यादा पेड़ पार्क में लगाए ।इसी मेघा ट्री प्लांटेशन में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।

पर्यावरण सरंक्षण के लिए पेड़ कितनी जरूरी है यह हम सब जानतें है ,आज पेड़ लगाना बेहद जरूरी ही नहीं बल्कि पहुत पुण्य का काम भी माना जा रहा है। यही वजह है जैसे ही बारिश का मौसम नजदीक होता है पर्यावरण प्रेमी और जागरूक जनता वृक्षारोपण अभियान में भी अपनी रुचि दिखती है। अशोक विहार फेज -4 की बुनकर कॉलोनी में भी यहाँ की RWA ने वज़ीर पुर जनसहयोग मंच के माध्यम से रविवार को इस अभियान की शुरुआत की। इस सामूहिक वृक्षारोपण अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सहयोग मंच ने कहा की वे हर रविवार को लोगों के साथ मिलकर वृक्ष लगाएंगे।

ये भी पढ़ेंअग्र-बंधुओं ने लिया संकल्प, माँ कुलदेवी मंदिर भव्य बनाएंगे

बुनकर कॉलोनी RWA प्रधान मूल चंद कोली ने कहा कि  स्थानीय लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए ताकि उनमें उन पेड़ों के प्रति लगाव हो सकें जो उन्होंने अपने हाथों से लगाये है।यह अभियान हर वर्ष होता है।इन पेड़ों को लगाकर लोग कितनी खुश है और इस तरह के वृक्षा रोपण को  कितना जरूरी समझ रहे है।

बुनकर कॉलोनी में जहाँ पड़े लगाए गए वहां फुटपाथ बेहद टूटेफूटे है। इन पर चलना बुजुर्गों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। बाकी पार्कों में पानी की कमी के चलते पेड़ लगाना और उन्हें बचना संभव नहीं है।RWA का कहना है की एमसीडी पार्कों में पानी देने में नाकाम है जिसके चलते पार्क बदहाल है।

बहरहाल इस मेगा ट्री प्लांटेशन की खूबसूरती यही है की इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चकर भाग लिया। साथ ही जनसहयोग मंच के आह्वान मेरा क्षेत्र में ही संवारु को मन से स्वीकार किया। साथ ही यह अहसास भी किया वे चाहे तो अपने पार्क अपने बूते स्वच्छ और विकसित सकतें है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments