Sunday, May 12, 2024
spot_img
HomeराजनीतिActivist Convention : भाजपा के पंच परमेश्वर सम्मेलन में छाये रहे जिला केशवपुरम के...

Activist Convention : भाजपा के पंच परमेश्वर सम्मेलन में छाये रहे जिला केशवपुरम के कार्यकर्ता, दर्ज कराई जोरदार उपस्थिति 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्बोधन से उत्साहित कार्यकर्ता दिल्ली की भ्रष्ट सरकार की खोलेंगे पोल : राजकुमार भाटिया 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली। रविवार को रामलीला मैदान में हुए भारतीय जनता पार्टी के पंच परमेश्वर सम्मेलन  जिला केशवपुरम के कार्यकर्ता छाये रहे। यहां के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई। 

मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया जिला केशवपुरम के सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राजकुमार भाटिया व जिला प्रभारी श्याम शर्मा के नेतृत्व में सम्मलेन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जिले की पांचों विधानसभा के 802 पोलिंग बूथों के सभी पंचपरमेश्वर के अलावा अन्य बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं समेत  जिला मण्डल के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेतृत्व को सुनने व मार्गदर्शन प्राप्त करने  के लिए सम्मेलन में सम्मलित हुए।  

जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने बताया कि पंच परमेश्वर सम्मेलन कोई जनसभा नहीं  थी और न ही कोई जोड़ो तोड़ो यात्रा थी। यह भाजपा के उन देवतुल्य कार्यकर्ताओं की झांकी थी जो निस्वार्थ और पूर्ण समर्पण भाव से जनता के सुख दुख में सहभागी रहने वाले संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता हैं , जिसमें युवा, वयस्क, वरिष्ठ बुजुर्ग व दिव्यांगजन तक अपनी सहभागिता के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भारत माता की जय के संकल्प को धारण किए समाज के प्रति संवेदनशीलता की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सम्मिलित हुए थे।  
       उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश प्रकाश नड्डा जी के उद्बोधन  में मिले मार्गदर्शन से  जिला केशवपुरम के कार्यकर्ता उत्साह से सरोबार हो हर बूथ पर जा मोदी सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे व दिल्ली की जनविरोधी भ्रष्ट सरकार की कारगुजारियों का चिठ्ठा खोलेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments