Thursday, May 9, 2024
spot_img
HomeअपराधDelhi Crime : काला जादू करने के शक में पड़ोसी को...

Delhi Crime : काला जादू करने के शक में पड़ोसी को गोली मारी 

पुलिस ने बताया कि आरोपी आशीष, विकास नगर का रहने वाला है। घटना में घायल शेर सिंह (42) को विकास नगर के ही आशीर्वाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

पश्चिमी दिल्ली के रणहोला इलाके में काले जादू करने के शक में अपने पड़ोसी पर कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक अपनी बहन की मौत मां की बीमारी के लिए पीड़ित को जिम्मेदार मानता था और उसका बदला लेना चाहता था।

पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आशीष, विकास नगर का रहने वाला है। घटना में घायल शेर सिंह (42) को विकास नगर के ही आशीर्वाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आशीष को शक था कि शेर सिंह ने काला जादू किया था, जिसके कारण उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली और उसकी मां बीमार हैं। सोमवार को पुलिस को विकास नगर के सैनी एनक्लेव में गोली चलने की सूचना मिली थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि घायल शेर सिंह के सिर में गोली लगने का जख्म है। उन्होंने बताया कि शेर सिंह ने आरोप लगाया कि शाम करीब सात बजे उनकी दुकान के सामने आशीष ने उन्हें गोली मार दी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) समीर शर्मा ने बताया कि आरोपी को गंदा नाला के पास से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आशीष ने पूछताछ में कहा कि पार्किंग को लेकर शेर सिंह के साथ उसका कुछ विवाद था। उन्होंने बताया कि 2021 में अपनी बहन की आत्महत्या के बाद आशीष को पता चला कि शेर सिंह ने उसके घर पर कथित रूप से काला जादू किया है।

पुलिस ने बताया कि विवाद का मुख्य कारण यही है और आशीष बदला लेना चाहता था। उन्होंने बताया कि आशीष ने अपने दोस्त गौरव से देसी कट्टा खरीदा था। उन्होंने बताया कि आशीष के पास से देसी कट्टा और गोली बरामद हुई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments