Monday, May 20, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi News : दिल्ली का ‘चीता नोएडा पुलिस की गोली से घायल

Delhi News : दिल्ली का ‘चीता नोएडा पुलिस की गोली से घायल


 
दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में कई मामलों में वांछित अपराधी –चीता– को शुक्रवार सुबह पुलिस ने फिल्म सिटी के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि 27 वर्षीय दानिश उर्फ सयार उर्फ चीता के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में लूट के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी दानिश छेनू गिरोह का बदमाश है। वह सेक्टर-20 थाने में दर्ज दो मामलों में भी वांछित था। पुलिस सुबह ब्रह्मपुत्र मार्केट के पास जांच अभियान चला रही थी। उसके आने की सूचना पर पुलिस चौकियों को दी गई। ब्रह्मपुत्र मार्केट, अट्टा और सेक्टर-18 पुलिस चौकी के एक दल ने अपराधी का पीछा किया। उसे पुलिस ने सेक्टर 16ए स्थित फिल्म सिटी में बिजली घर के पास घेर लिया। इस पर उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उससे चार मोबाइल, एक बाइक, तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments