Tuesday, March 25, 2025
spot_img
Homeअन्यशिक्षाEW Ranking : देश के टॉप 10 सरकारी स्कूलों में दिल्ली के...

EW Ranking : देश के टॉप 10 सरकारी स्कूलों में दिल्ली के 5 स्कूलों ने बनाई जगह, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दी बधाई

एजुकेशन वर्ल्ड ने टॉप स्कूलों की सूची जारी कर दी है, जिसके अनुसार राज्य सरकार द्वारा संचालित शीर्ष 10 स्कूलों में 5 स्कूल दिल्ली से हैं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

Government School Ranking: देश में राज्य सरकारों के स्कूलों की रैंकिंग में दिल्ली के दो सरकारी स्कूल शीर्ष पर हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एजुकेशन टीम को बधाई दी और बताया कि राजधानी के दो सरकारी स्कूलों ने देश के शीर्ष स्कूलों में अपनी जगह बनाई है। टॉप 10 स्कूलों में दिल्ली के अलावा केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के स्कूल भी शामिल हैं

दिल्ली के दो स्कूल शीर्ष पर

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा की उन्हें अपनी एजुकेशन टीम पर गर्व है। एक बार फिर दिल्ली सरकारी स्कूल एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। सूचना के अनुसार, दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, सेक्टर 10, द्वारका पहले और राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, यमुना विहार ने दूसरे रैंक पर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शीर्ष स्कूलों की सूची में दिल्ली के पांच स्कूल शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments