Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeDELHI POLICEगाजियाबाद में महिला संग गैंगरेप, वैशिये दरिंदो ने प्राइवेट पार्ट में डाली...

गाजियाबाद में महिला संग गैंगरेप, वैशिये दरिंदो ने प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

प्रियंका रॉय

निर्भया जैसी दरिंदगी का आरोप, सड़क पर फेंक कर भागे

रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

2 दिनों तक लगातार किया गैंग रेप

दिल्ली में बलात्कारियों के हौंसले बढ़ते ही जा रहे है। ये दरिंदे अपनी हवस मिटाने के लिए किसी को नहीं छोड़ते। आजकल लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नही है। दरसअल गाजियाबाद में निर्भया जैसा दिल को दहला देने वाला एक और मामला सामने आया है। गाजियाबाद में देर रात घर लौट रही महिला को 4 लोंगों ने किडनैप कर लिया । और ये वैशिये दरिंदे उस महिला को किसी सुनसान रास्तें पर ले गए, जहां पर एक और आरोपी मौजूद था। इन दरिंदो ने उस महिला के साथ 2 दिनों तक लगातार गैंग रेप किया। इसके बाद उस महिला को एक बोरी में बांधकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि दरिंदो ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी। जब महिला लोंगो को सड़क पर पड़ी मिली तो वो रॉड उसके अंदर ही थी। सूत्रों से मिलीं जानकारी के अनुसार गैंगरेप के बाद आरोपियों ने महिला को गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में फेंक दिया। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

फिलहाल इस महिला को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दिल्ली महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। आपको बता दे कि दिल्ली में पिछले 20 दिनों के अंदर ये दूसरा मामला है जब गैंग रेप करने के बाद अंदर रॉड डाल दी गई हौ। इससे पहले 10 साल के मासूम के साथ इस तरह की हैवानियत की गई थी। जिसके 10 दिनों बाद उस मासूम की मौत हो गई थी।

गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि महिला दिल्ली की निवासी है। वह अपने भाई के घर नंदग्राम आई थी। यहां से दिल्ली जाने के लिए उसके भाई ने उसे ड्रॉप किया। वहां से महिला की जान-पहचान के 5 लोग उसे ले गए और फिर गैंगरेप किया। वही इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा ‘‘दिल्ली की लड़की ग़ाज़ियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया & उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है। SSP ग़ाज़ियाबाद को नोटिस इशू किया है!

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments